दोस्तो क्या आप YouTube पर काम करना चाहते हैं लेकिन आपको थंबनेल बनाना नहीं आता? तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नही है क्योंकि मै आपको Youtube Thumbnail बनाने वाला Apps के बारे में बताने वाला हूँ।
जिससे आप आसानी से थंबनेल तो बना ही सकते है साथ ही आपको बहुत सारे थंबनेल Templates भी मिलेंगे जिनमे आपको कुछ भी एडिट करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ Text को Edit करे और उसके बाद आप उस थंबनेल को उपयोग में ले सकते हैं।
यहाँ तक कि मैं अपने ब्लॉग की फीचर्ड इमेज के लिए भी इन थंबनेल मेकर ऐप्स का इस्तेमाल करता हूँ क्योकि ब्लॉग का फीचर्ड इमेज भी यूट्यूब थंबनेल की तरह होता है और मैं अपने फीचर्ड इमेज का साइज भी ममे1280×720 रखता हूँ।
Table of Contents
थंबनेल बनाने वाला ऐप
तो अगर आप भी बड़े YouTubers की तरह आकर्षक थंबनेल बनाना चाहते है तो आपको उन ऐप्स का इस्तेमाल करना होगा जिनका वे उपयोग करते है। आज हम आपको नीचे में उन्ही ऐप्स के बारे में बतायेंगे साथ ही उनका डाउनलोड लिंक भी देंगे। तो चलिए लेख को शुरू करते है।
अन्य लेख-
1. Canva
अगर आपको कम मेहनत में सबसे अच्छा थंबनेल बनाना है तो आप बिना संकोच किये Canva App का इस्तेमाल कर सकते है क्योकि Canva में आपको लाखो की संख्या में Thumbnail Templates देखने को मिलता है जिसका इस्तेमाल आप बिल्कुल Free में कर सकते है।
इसमे आपको लगभग सभी Category का थंबनेल देखने को मिल जाएगा आपको जो भी थंबनेल चाहिए उसका नाम Search Bar में Type करे उसके बाद आपके Category से संबंधित जितने भी थंबनेल उपलब्ध होंगे वो Show हो जाएगा।
आप चाहे तो इन थंबनेल को Edit भी कर सकते है आप हर एक Element को अपने Choice के अनुसार बदल सकते है जैसेकि आपको Text बदलना है या आप Colors बदलना चाहते है। ये सभी काम आप कर सकते है।
यह आपको बिल्कुल Scratch से थंबनेल बनाने की Facility भी देता है जिसके लिए Royalty Free Images और Graphics भी मिलेगा उसके साथ मे सभी प्रकार के Editing Tools और Options मिल जायेंगे जिससे आप स्वतंत्र रूप से जैसा चाहे वैसा थंबनेल बना सकते है।
App Name | Canva |
Size | 55 MB |
Rating | 4.5 Star |
Download | 100 Million+ |
2. Thumbnail Maker For YouTube
यह एक ऐसा App है जिसका इस्तेमाल मैं अपने ब्लॉग पोस्ट के फीचर्ड इमेज बनाने के लिए भी करता हूँ क्योकि इसमे हमे पहले से ही बहुत सारे बने हुए थंबनेल देखने को मिल जाता है जिन्हें आप कस्टमाइज भी कर सकते है।
इसमे आपको 30 से भी ज्यादा केटेगरी देखने को मिलता है और हर एक केटेगरी में 15 से 20 थंबनेल दिए गए है। हालाँकि आपको थोड़ी बहुत भी Customization आती है तो किसी भी टेम्पलेट्स को अपने हिसाब से डिज़ाइन कर सकते है।
मैं तो ऐसा ही करता हूँ कोई भी एक थंबनेल को सेलेक्ट कर लेता हूँ उसके बाद सभी Element को डिलीट कर देता हूँ और मुझे जैसा थंबनेल बनाना होता है वैसा ही Image और Text लिख देता हूँ जिससे वो बिल्कुल Unique बन जाता है।
तो मैं भी आपको यही सलाह देना चाहूँगा की आप यूट्यूब के क्षेत्र में सफल होना चाहते है तो थंबनेल Attractive होने के साथ साथ इसे खुद बनाना सीखिए और दिमाग लगाइए जिससे यह बिल्कुल Unique हो जाये।
App Name | Thumbnail Maker For YouTube |
Size | 6.5 MB |
Rating | 4.3 Star |
Download | 10 Million+ |
3. Ultimate Thumbnail Maker
अगर आप Full HD थंबनेल बनाना चाहते है तो यह एप्पलीकेशन आपके लिए ही है। इसमें आपको जितने भी थंबनेल देखने को मिलेंगे वे सभी High Quality के होंगे जो आपके यूट्यूब वीडियो पर मिलियन्स में व्यूज लाने में मदद करेंगे।
इससे आप सिर्फ यूट्यूब के लिए ही नहीं बल्कि Facebook, Instagram और अन्य सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए भी कवर इमेज बना सकते हैं। इसके अलावा इसमें बिज़नेस कार्ड बनाने का भी विकल्प है।
मुझे Ultimate Thumbnail Maker की सबसे अच्छी बात यह लगती है कि यह हर हफ्ते नए-नए थंबनेल अपडेट करता है। इससे हमें हमेशा ट्रेंडिंग और फ्रेश थंबनेल्स मिलते रहते है जो हमारे वीडियो को और भी आकर्षक बनाता है।
App Name | Ultimate Thumbnail Maker |
Size | 17 MB |
Rating | 4.6 Star |
Download | 5 Million+ |
4. PIXTA
थंबनेल बनाने के मामले में यह भो किसी से कम नहीं है क्योंकि इसमे आपको जो भी थंबनेल देखने को मिलता है वह लगभग पूरी तरह से तैयार होता है। आप केवल थोड़ा-बहुत टेक्स्ट बदल सकते है और उसके बाद सिर्फ Publish बटन दबाना बाकी रहता है।
क्योंकि आपको ज्यादा दिमाग नहीं लगाना पड़ता है और थंबनेल को यूनिक बनाने के लिए आप एक क्लिक में कलर्स बदल सकते हैं। इसके बाद थंबनेल पूरी तरह से बदल जाएगा। अगर आपको थोड़ी-बहुत एडिटिंग आती है तो आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें कलाकारी भी कर सकते है।
इसमे आपको पहले से डिज़ाइन किये गए बहुत सारे Text देखने को मिलता है। आपको जो भी Text का डिज़ाइन पसंद आता है उसे Choose करे उसके बाद Text लिखे। आपके थंबनेल पर स्टाइलिश टेक्स्ट लिखा हुआ मिल जाएगा।
App Name | PIXTA |
Size | 7.3 MB |
Rating | 4.3 Star |
Download | 100 K+ |
5. Thumbnail Maker: Banner Studio
हमने आपको ऊपर में जितने भी थंबनेल बनाने वाला ऐप्स के बारे में बताया है उन सभी से ज्यादा Customization के ऑप्शन यह एप्पलीकेशन देता है जिसका अंदाज़ा आप इसीबात से लगा सकते है कि यह 5000+ Thumbnail Templates देता है।
वो भी 50 से ज्यादा अलग-अलग केटेगरी में। जिसमे Gaming, Music, Vlogs, Tech आदि का नाम शामिल है इसके बावजूद आपके केटेगरी का थंबनेल उपलब्ध नही होगा तो भी टेंशन की कोई बात नही है।
क्योकि 200 से ज्यादा Stylish Text और 1000+ Trendy Stickers मिलते है जिससे आप किसी भी तरह का थंबनेल Quick बना सकते है उसके साथ मे आप अलग से Images और अन्य प्रकार की Graphics Add कर सकते है।
App Name | Thumbnail Maker: Banner Studio |
Size | 18 MB |
Rating | 4.3 Star |
Download | 100 K+ |
FAQ प्रश्न-
Q1. यूट्यूब थंबनेल मेकर क्या है ?
→ यह एक ऐसा ऑनलाइन टूल या वेबसाइट होते है जो थंबनेल बनाने की प्रकिर्या को आसान बना देते है क्योकि ये पहले से थंबनेल टेम्पलेट देते है जिससे कम समय मे आकर्षक थंबनेल बनाया जा सके।
Q2. क्या थंबनेल बनाने वाला ऐप फ्री है ?
→ जी हाँ थंबनेल बनाने के लिए ऐप फ्री होते है जो आपको मिनिमल एड्स देखकर थंबनेल बनाने की सुविधा प्रदान करते है।
Q3. थंबनेल बनाने के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है ?
→ थंबनेल बनाने के लिए सबसे अच्छा Canva App है क्योकि इसमे लाखो की संख्या में Free Templates थंबनेल बनाने के लिए मिलते है।
यह भी पढ़े-
Last Word
आप आपने जाना Thumbnail बनाने वाला Apps के बारे में। जिससे आपको थंबनेल बनाने की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी। अगर आपको सही में यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।
Leave a Reply