अगर आप राशन कार्ड चेक करने वाला Apps की तलाश में है लेकिन आपको ये नहीं मालूम के राशन कार्ड चेक करने के लिए कौनसा App डाउनलोड करें तो आप बिल्कुल सही जगह आएं है। आज में आपको राशन कार्ड चेक करने वाला Apps के बारे में बताने वाला हूं।
डिजिटल भारत अभियान के तहत हमे बहुत सारी सुविधाएं ऑनलाइन मिलना शुरू हुई थी इसी अभियान के तहत हमारा राशन कार्ड भी ऑनलाइन हुआ था जिसके बाद से हम जब भी राशन कार्ड से राशन लेते है या कोई और गतिविधि करते है वो ऑनलाइन रिकॉर्ड रहता है।
और इन रिकॉर्ड्स को हम तक पहुंचाने के लिए और राशन कार्ड को चेक करने के लिए कई Apps भी बनाए गए है जिससे हम अपने राशन से संबंधित या राशन कार्ड से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इनमें से कुछ Apps गवर्नमेंट के द्वारा बनाए गए है और कुछ थर्ड पार्टी ने बनाए है।
राशन ऐप से आप वितरण के दौरान कितना राशन मिला है और कौन कौनसी सामग्री मिली है के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा भी इन apps के आप KYC डिटेल्स और अपने आस पास के FPS (Fair Price Store) का पता देख सकते सकते है।
राशन कार्ड चेक करने वाला ऐप्स

वैसे भी दोस्तों Ration Card हमारे अहम दस्तावेजो में से एक है जिसकी जरूरत हमे आए दिन पड़ती रहती है। हमे इसे हमेशा संभाल के रखना चाहिए। इसके लिए हमारे पास सबसे अच्छा विकल्प है अपने स्मार्टफोन में ऐप के माध्यम से Save करके रखें।
Table of Contents
1. Mera Ration 2.O

यह App राशन चेक करने के लिए सबसे अच्छा है क्योंकि इसे भारत सरकार के द्वारा राशन कार्ड धारकों के लिए बनाया गया। लाखों लोग इसके इस्तेमाल से अपना राशन कार्ड चेक करते है उसके बारे में जानकारी प्राप्त करते है।
इस App को One Nation One Ration Card स्कीम के तहत बनाया गया था जिसका उद्देश्य कोई व्यक्ति भारत के किसी भी राज्य में रहकर इस App से वह वहीं पर अपना राशन ले सकता है।
इस App से आप अपने आस पास के Fair Price Store यानी जहां से Ration मिलता है वह दुकान देख सकते है। इसके अलावा इसमें आप अपने राशन को सामग्री और उसका मूल्य जान सकते है।
इससे आप अपने Ration Card का नंबर पता लगा सकते है और राशन कार्ड में कितने और किस किस का नाम है उसके बारे में देख सकते है। इस App का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने आधार नंबर से लॉगिन करना होगा
App Name | Mera Ration 2.O |
Size | 4.3 Mb |
Rating | 3.7 Star |
Download | 10 Million+ |
2. Umang

Umang भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया हुआ एक Multi Purpose ऐप है जिसका इस्तेमाल सरकारी काम और स्कीमों के लिए किया जाता है। इसमें राशन कार्ड चेक करने का फीचर भी मिलता है।
इससे आप अपने कार्ड से संबंधित काफी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। Umang ऐप से आप अपने राशन कार्ड का नंबर जान सकते है और राशन कार्ड में जुड़े सदस्यों के नामों को भी जान सकते है।
हालांकि दोस्तों यह App अभी सभी राज्यों के राशन कार्ड की जानकारी नहीं दे सकता लेकिन आने वाले समय में यह ऐप आपको भारत के सभी राज्यों के कार्ड के बारे में जानकारी देने में सक्षम हो जाएगा।
App Name | Umang |
Size | 49 Mb |
Rating | 4.2 Star |
Download | 50 Million+ |
3. UP Ration Card List App 2024

अगर आप उत्तर प्रदेश यानी UP से है तो यह App आप ही के लिए बनाया गया है क्योंकि इस App से यूपी के प्रत्येक राशन कार्ड धारी की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसमें आपको काफी अच्छे फीचर भी मिलते है।
इससे आप अपने राशन कार्ड से लिए राशन का विवरण भी निकल सकते है और अपने परिवार के सदस्यों के नाम का विवरण भी निकल सकते है। अगर आपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया है तो यह ऐप आपकी बहुत मदद करेगा क्योंकि इससे आप नए आवेदन की स्थिति भी देख सकते है।
परन्तु यह ऐप सिर्फ UP राज्य के लोगों के लिए ही बनाया गया है UP से अलग राज्य के लोगों के लिए यह ऐप कोई काम का नहीं है। अगर आप अपने राज्य का राशन कार्ड चेक करना चाहते है तो दूसरे ऐप के बारे में पढ़ें।
App Name | UP Ration Card List App |
Size | 9.5 Mb |
Rating | 4.2 Star |
Download | 100K+ |
4. DigiLocker

Digilocker भारत सरकार द्वारा लॉन्च किए गए सबसे सफल Apps की सूची में आता है जिसका इस्तेमाल आम तौर पर दस्तावेज देखने और सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है और यह आपके राशन कार्ड को चेक करने में भी बहुत मदद करता है।
जैसा कि मैने आपको बताया इसका इस्तेमाल दस्तावेज देखने और रखने के लिए किया जाता है इससे आप भी अपना राशन कार्ड देख सकते है और उसे इस ऐप के माध्यम से डिजिटली सुरक्षित भी रख सकते है।
इसमें आप अपने राशन कार्ड का विवरण और उसमें जुड़े सदस्यों का विवरण चेक कर सकते है। हालांकि Digilocker से आप सीमित जानकारी ही प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा इसमें आप अपने अन्य सरकारी दस्तावेज भी देख सकते है।
App Name | Digilocker |
Size | 21 Mb |
Rating | 4.0 Star |
Download | 100 Million+ |
5. My Ration (Gujarat)

अगर आप गुजरात के प्रवासी है आपका राशन कार्ड भी गुजरात से रजिस्टर है तो यह ऐप आपके लिए ही बनाया गया है। इसके इस्तेमाल से आप अपने राशन कार्ड को चेक करके उसका विवरण और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते है।
इसमें आप अपने आस पास के FPS यानी उचित मूल्य दुकान का पता देख सकते है और प्राप्त हुए राशन का विवरण भी निकल सकते है। इसके अलावा इससे आप बिल यानी रशीद भी निकाल सकते है।
इस ऐप की सहायता से आप राशन कार्ड से जुड़ी या वितरक से जुड़ी शिकायत भी कर सकते है। हालांकि इन सभी सुविधाओं का उपयोग गुजरात राज्य के लोग ही कर सकते है। अगर आप किसी दूसरे राज्य के राशन कार्ड को चेक करना चाहते है तो दूसरे ऐप का चयन करें।
App Name | My Ration (Gujarat) |
Size | 9.7 Mb |
Rating | 4.4 Star |
Download | 5 Million+ |
6. Khadya Sathi – Aamar Ration

इस Ration चेक करने वाला app को बंगाल गवर्नमेंट ने लॉन्च किया है जिसका उद्देश्य लोगों को उनको राशन कार्ड से संबंधित सारी जानकारी देने के लिए बनाया गया है। यह ऐप खास पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए है।
इससे आप अपने राशन की सामग्री के बारे में विस्तार से जान सकते है और अपने परिवार के सदस्यों को भी चेक कर सकते है। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो इस ऐप से आप राशन ले सकते है यह पश्चिम बंगाल के सभी FPS पर स्वीकृत है।
इस ऐप को एक और सबसे अच्छी खासियत इस ऐप से आप आधार कार्ड को राशन से लिंक भी कर सकते है। अगर आपको यह लगता है कि आप सरकारी राशन लेने के योग्य नहीं है तो इसमें आपको राशन कार्ड समर्पण का ऑप्शन भी है।
App Name | Khadya Sathi – Aamar Ration |
Size | 20 Mb |
Rating | 4.0Star |
Download | 100K+ |
FAQs
Q.1 राशन कार्ड चेक करने का ऐप कौन सा है?
राशन कार्ड चेक करने का ऐप Mera Ration 2.O है जिसे भारत सरकार ने पूरे देश में मान्यता दी है।
Q. 2 फोन पर राशन कार्ड कैसे देखें?
फोन पर राशन कार्ड देखने के लिए Digilocker और Mera Ration 2.O ऐप डाउनलोड करे।
Q. 3 राशन कार्ड नंबर कैसे देखें?
राशन कार्ड का नंबर देखने के लिए Mera Ration 2.O ऐप में आधार OTP से लॉगिन करे।
Q. 4 राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
nfsa.gov.in पर जाकर आप राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकते है।
अंतिम शब्द
तो दोस्तों ये था आज का आर्टिकल जिसमें मैने आपको राशन देखने वाले ऐप के बारे में बताया। आशा है आपको इसे पढ़ने से पर्याप्त जानकारी मिल गई होगी और आपको यह जानकारी पसन्द भी आई होगी।
अगर आपको यह जानकारी पसन्द आई तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आगे आपको इससे संबंधित कोई सवाल है तो जरूर पूछे हम आपके सवाल का जवाब जरूर देंगे। धन्यवाद!
प्रातिक्रिया दे