अगर आपके मोबाइल से भी आवाज कम आती है और आपको म्यूजिक सुनने में और वीडियो देखने में मोबाइल की आवाज कम होने के कारण परेशानी होती है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं। आज मैं आपको Mobile का आवाज बढ़ाने वाला Apps के बारे में बताने वाला हूं।
पहले मोबाइल सिर्फ कॉल के माध्यम से बात करने के लिए इस्तेमाल किए जाते है लेकिन आज के युग में मोबाइल हमारे जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। आज के समय हम अपनी पढ़ाई से लेकर अपने काम और मनोरंजन के लिए मोबाइल पर ही निर्भर रहते है।
कई बार ऐसा होता है हमे जितनी आवाज की जरूरत होती है हमारे मोबाइल से उतनी आवाज नहीं आती खास कर म्यूजिक सुनते समय और मूवी देखते समय। इसी समस्या को देखते हुए आज में इसका समाधान लेकर आया हूं जिसे आवाज बढ़ाने वाला ऐप्स बोलते है।
आज में आपको जिन आवाज बढ़ाने वाला Apps के बारे में बताने वाला हूं वह आपके मोबाइल के स्पीकर को ऑप्टिमाइज़ करते है। यह सॉफ्टवेयर से किया जाता है जिससे स्पीकर को लाउडनेस और क्लैरिटी मिलता है।
यह ऐप्स उन लोगों के लिए है जिनके मोबाइल से कम आवाज आती है या वह लोग जो भीड़ या शोर-शराबे वाली जगह रहते है। अगर आपके फोन से ठीक ठाक आवाज आती है तो इनका इस्तेमाल करने से बचे यह आपके स्पीकर को प्रभावित भी कर सकता है।
Table of Contents
- Mobile का आवाज बढ़ाने वाला Apps
- 1. Volume Booster GOODEV
- 2. Volume Booster – Sound Booster
- 3. Flat Equalizer – Bass Booster
- 4. Volume+: Volume Booster, Sound
- 5. Sound Booster – Increase Volume
- 6. Sound Amplifier
- FAQs
- Q1. आवाज तेज करने वाला कौन सा ऐप है?
- Q2. वॉल्यूम तेज करने के लिए क्या करें?
- Q3. क्या आवाज तेज करने के लिए कोई ऐप है?
- Q4. वॉल्यूम बूस्टर का उपयोग कैसे करें?
- अंतिम शब्द
Mobile का आवाज बढ़ाने वाला Apps

यह ऐप्स मोबाइल और हेडफोन्स के अधिकतम आवाज को प्रोड्यूस करने में मदद करते है। इनका इस्तेमाल करना भी सरल है और यह बहुत कम साइज के रहते है। आज में आपको जितने भी ऐप्स के बारे म बताने वाला हूं वह सभी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
Note: आवाज बढ़ाने वाला ऐप आपके स्मार्टफोन के स्पीकर्स को क्षतिग्रस्त कर सकता है। कृपया इनका उपयोग ध्यान से करे और अपने जोखिम पर ही करें।
- यह भी पढ़ें-
- Call Recording करने वाला Apps
- मोबाइल से Resume बनाने वाला Apps
- Face Change करने वाला Apps
- Result देखने वाला Apps
1. Volume Booster GOODEV

Volume Booster एक जाना माना ऐप है जिसका इस्तेमाल मोबाइल का आवाज बढ़ाने के लिया किया जाता है। यह एक बेहतरीन ऐप के साथ लाइटवेट भी है। यह ऐप आपके स्मार्टफोन या हेडफोन के आवाज को दुगना कर सकता है।
कई ऐप में होता ये है कि आवाज बढ़ाने के बाद स्पीकर से आवाज साफ नहीं आता और यही दिक्कत हमे हेडफोन से मै भी आती है लेकिन इस ऐप में आपको यह दिक्कत नहीं आने वाली क्योंकि इस बात को देख कर इसे डिजाइन किया गया है।
हालांकि इसे भी इस्तेमाल करते समय आपको ध्यान रखना पड़ेगा यदि किसी वीडियो या म्यूजिक में पहले से ही ज्यादा आवाज है तो इसके इस्तेमाल से बचना होगा। हो सकता है इससे आपका स्पीकर प्रभावित हो जाए।
Volume Booster GOODEV की विशेषताएं-
- इस्तेमाल करना आसान है।
- बहुत कम साइज का है।
- अच्छी रेटिंग प्राप्त है।
- आवाज मैनुअली कंट्रोल कर सकते है।
App Name | Volume Booster GOODEV |
Size | 4.1 MB |
Rating | 4.2 Star |
Download | 50 Million+ |
2. Volume Booster – Sound Booster

इस ऐप के नाम से ही आप समझ गए होंगे यह ऐप आवाज को बूस्ट करने यानि बढ़ाने के लिए बनाया गया है। अच्छी और ज्यादा आवाज में मूवीज देखना हो या म्यूजिक सुनना यह ऐप आपकी सारी समस्याओं को खत्म कर देगा।
यह ऐप ढेर सारे फीचर के साथ आता है। इससे आप मैनुअली आवाज की लिमिट सेट कर सकते है और इसमें आपको साउंड इफेक्ट वाला फीचर भी मिलता है जो इस ऐप को काफी यूनिक बनाता है।
यूट्यूब हो या स्पॉटीफाई, इस ऐप से आप सभी के आवाज बढ़ा सकते है। अगर आपके फोन के स्पीकर से भी कम आवाज आती है तो इस आप इस्तेमाल कर सकते है। इसे डाउनलोड करना और इस्तेमाल करना बिल्कुल फ्री है।
Volume Booster की विशेषताएं–
- सभी ऐप की आवाज बढ़ता है।
- अच्छी साउंड क्वालिटी देता है।
- स्टीरियो साउंड साउंड इफेक्ट।
- बैकग्राउंड में भी चलता है।
- लाइटवेट है कम जगह लेता है।
App Name | Volume Booster |
Size | 16 MB |
Rating | 4.7 Star |
Download | 10 Million+ |
3. Flat Equalizer – Bass Booster

यह स्पीकर का आवाज बढ़ाने वाला ऐप मोबाइल का साउंड लाउड करने के लिए शानदार ऐप है जिसका इस्तेमाल भी बहुत लोग करते है। इस ऐप से आप आवाज बढ़ा कर अपने फोन से म्यूजिक सुन सकते है।
असल में यह एक Equalizer ऐप है लेकिन इससे आप आवाज भी बढ़ा सकते है। यह ऐप बहुत सारे म्यूजिक प्लेयर को सपोर्ट करता है इस ऐप की सबसे अच्छी खासियत यह एकदम सिंपल और क्लीन है जो किसी भी इंसान को पसंद आएगा।
इसके अलावा इसमें आपको डार्क थीम का सपोर्ट भी मिल जाएगा। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 1 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है और यह ऐप 4.6 स्टार के साथ शानदार रेटिंग्स के साथ आता है।
Flat Equalizer की विशेषताएं–
- मैनुअली साउंड कंट्रोल कर सकते है।
- सभी म्यूजिक प्लेयर को सपोर्ट करता है।
- सिंपल UI के साथ आता है।
- डार्क मोड का सपोर्ट मिलता है।
App Name | Flat Equalizer |
Size | 9.8 MB |
Rating | 4.6 Star |
Download | 10 Million+ |
4. Volume+: Volume Booster, Sound

यह एक साधारण और बहुत कम साइज का बेहतरीन ऐप है जो आपके मोबाइल का आवाज दुगना कर देगा। सिंपल और क्लीन डिजाइन के साथ आने वाला यह ऐप लोगों को बहुत पसंद आता है।
कई बार ऐसा होता है कि हमारे फोन की आवाज ठीक रहती है लेकिन जो वीडियो हम देखते है उस वीडियो में आवाज होती है उस समय यह ऐप हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला है।
इस ऐप का विजेट भी आता है जो आपके होम स्क्रीन रहता है आप जब चाहे बस एक क्लिक में ऐप को चालू और बंद कर सकते है। इसमें एक नोटिफिकेशन वाला बटन भी आता है जिसमें विजेट जैसे ही ऑन और ऑफ का बटन रहता है।
Volume+ की विशेषताएं-
- म्यूजिक कंट्रोलर के साथ आता है।
- नोटिफिकेशन और विजेट से चला सकते है।
- इस्तेमाल करना आसान है।
- सभी ऐप के साथ अच्छे से काम करता है।
- अच्छी रेटिंग प्राप्त है।
App Name | Volume+: Volume Booster, Sound |
Size | 9.8 MB |
Rating | 4.6 Star |
Download | 10 Million+ |
5. Sound Booster – Increase Volume

यह ऐप आपके मोबाइल की आवाज को 100 प्रतिशत से ज्यादा करने की क्षमता रखता है वो भी बिना साउंड क्वालिटी कम किए। इसका इंटरफेस भी बहुत सिंपल है लोगो को बहुत पसन्द आता है।
यह ऐप अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से आपके मोबाइल के हार्डवेयर को ऑप्टिमाइज़ करके स्पीकर को आवाज बढ़ता है। यह स्पीकर के साथ साथ हेडफोन्स के आवाज को भी बढ़ा सकता है।
म्यूजिक लवर्स के लिए यह बेस्ट ऐप है और गेमर्स के लिए भी यह ऐप काफी उपयोगी है। हालांकि इस प्रकार के ऐप्स से अपके स्मार्टफोन की बैटरी ज्यादा खपत होती है।
Sound Booster की विशेषताएं-
- गेमिंग के लिए बेस्ट है।
- इस्तेमाल करना फ्री है।
- ऑडियो Amplifier के साथ आता है।
- ऑडियो इफेक्ट के साथ आता है।
App Name | Sound Booster – Increase Volume |
Size | 11 MB |
Rating | 4.5 Star |
Download | 10 Million+ |
6. Sound Amplifier

Sound Amplifier गूगल द्वारा बनाया गया एक एडवांस ऐप है जो आपके स्मार्टफोन की आवाज को क्लीन और लाउड बनाता है। इससे आप अपने माइक्रोफोन के साउंड को भी मोडिफाई करके क्लीन कर सकते है।
Hearing Aid, नॉइस रिडक्शन और बेस बूस्ट जैसे कमाल के फीचर्स से लैस यह ऐप अपनी सारी सुविधाएं बिल्कुल फ्री में देता है। यह काफी यूजफुल ऐप है इसे आप डाउनलोड कर सकते है।
इसमें आपको प्राइवेसी को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं आने वाले क्योंकि जैसा कि मैने आपको बताया इस ऐप को गूगल द्वारा बनाया गया है। इसे मॉडर्न और एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके डेवलप किया गया है।
Sound Amplifier की विशेषताएं-
- प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है।
- Easy to Use है।
- गूगल द्वारा बनाया गया है।
- एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
- प्राइवेसी की समस्या नहीं है।
App Name | Sound Amplifier |
Size | 7.6 MB |
Rating | 3.9 Star |
Download | 100 Million+ |
FAQs
Q1. आवाज तेज करने वाला कौन सा ऐप है?
Volume Booster GOODEV एक शानदार ऐप है आवाज तेज के लिए।
Q2. वॉल्यूम तेज करने के लिए क्या करें?
वॉल्यूम तेज करने के लिए आपको ऐप की जरूरत है। वॉल्यूम बूस्टर ऐप डाउनलोड करे।
Q3. क्या आवाज तेज करने के लिए कोई ऐप है?
जी हां! आवाज तेज करने के लिए आप Sound Amplifier ऐप डाउनलोड कर सकते है।
Q4. वॉल्यूम बूस्टर का उपयोग कैसे करें?
वॉल्यूम बूस्टर का उपयोग करने के लिए सबसे पहले उसे डाउनलोड करें, फिर परमिशन Allow करें और अपने पसन्द का म्यूजिक लगाए
अंतिम शब्द
तो ये था दोस्तों आज का आर्टिकल जिसमें मैने आपको मोबाइल का आवाज बढ़ाने वाला Apps के बारे बताया। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पढ़ने के बाद ऐप्स के बारे में जानकारी मिल चुकी होगी।
दोस्तों इन ऐप्स का उपयोग अपने जोखिम पर ही करें। आपके स्पीकर्स या हेडफोन में दिक्कतें आने के लिए आपकी खुदकी जवाबदेही रहेगी। हमारे वेबसाइट पर आने के लिए धन्यवाद।
प्रातिक्रिया दे