Updated on: 13 Mar 2025

आजकल ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर सीधे ई चालान ऑनलाइन के माध्यम से काट दिया जाता है जिसे ऑनलाइन के सहायता से आसानी से चेक किया जा सकता है। लेकिन जानकारी के अभाव होने के कारण लोग इसे चेक नही कर पाते है और चालान की राशि समय पर भुगतान नही हो पाता है।
अगर आप वाहन से जुड़े चालान की जानकारी तुरंत प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि आज मैं इस आर्टिकल में Challan Check Karne Wala Apps के बारे में विस्तार से बताने वाला हूँ।
Challan Check Karne Wala Apps – चालान चेक करने वाला ऐप्स
इन Apps का इस्तेमाल करना बहुत ही सरल और आसान है इन से न केवल आप चालान की जानकारी प्राप्त कर सकते है बल्कि आप चालान का भुगतान भी कर सकते है। तो आइए दोस्तों समय को बिना बर्बाद किये हुए अपने मुद्दे की तरफ बढ़ते है। और हर Apps के बारे में एक-एक कर के जानते है।
1. VehicleInfo App

अगर आप आरटीओ और गाड़ी के चालान से सम्बंधित सूचना एक ही जगह पाना चाहते है तो आप इसे एक बार जरूर आजमायें क्योंकि आपको यहां निःशुल्क में आरसी जानकारी, मालिक का नाम और पता, पंजीकरण नाम, बीमा विवरण, चालान स्थिति की जानकारी आदि चीज़े देखने को मिलता है।
इस ऐप के द्वारा टू-व्हीलर या फोर व्हीलर गाड़ी का चालान चेक करने के लिए आप नीचे बताई गई Steps को Follow करें।
VehicleInfo ऐप से चालान कैसे चेक करें-
Step1– आप सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से एप्पलीकेशन को अपने मोबाइल फ़ोन में डाऊनलोड करें।
Step2– अब आप App को फ़ोन में इनस्टॉल कर के परमिशन को पढ़ने के बाद allow कर दे। जिसके बाद आप एप्पलीकेशन के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।

Step3– अब आपको होम पेज पर ही Check Challan Details का विकल्प दिख रहा होगा तो उस पर क्लिक कर दे।

Step4– अब आप अपना RC/DL या Challan Number डालकर सर्च वाले विकल्प पर क्लिक करें।

Step5– सर्च वाले बटन पर क्लिक करने के बाद आपका चालान का पूरा डिटेल्स आपके सामने आजाएगा की आपका चालान कब और कितने रुपया का कटा है।

Step6– चालान की राशि जमा करने के लिए आप Pay वाले विकल्प पर क्लिक कर के Pay कर सकते है।

Step7– अगर आप इसकी पूरी डिटेल्स को डाउनलोड करना चाहते है तो आप Print Challan वाले विकल्प पर क्लिक करें। जिसके बाद यह आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा।

App Name | VehicleInfo App |
Size | 45 Mb |
Rating | 4.5 Star |
Download | 50 Million+ |
2. CarInfo App

CarInfo एक ऑल इन वन ऐप है जो आपको वाहन से सम्बंधित और आरटीओ से जुड़ी हुई सभी तरह की जानकारी प्राप्त कराता है। इसके माध्यम से आप आसानी से ई चालान से जुड़ी सभी तरह का जानकारी हासिल कर सकते है की आपका चलान किस तिथि को कितना और कहाँ कटा था।
आप इसके द्वारा भारत के तकरीबन सभी राज्य के वाहनों का चलान और आरसी से जुड़ी हुई जानकारी प्राप्त कर सकते है आप यहाँ से एक क्लिक में वाहन के सर्विस का पूरा इतिहास देख सकते है।
अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो यह आपको नया गाड़ी खरीदने के लिए लोन भी प्रोवाइड कराता है जिसे आप आसान EMI में चुका सकते है और गाड़ी अपने नाम कर सकते है।
इस App की मुख्य विशेषता –
- Spinny और CarDekho के साथ जुड़कर सेकेंड हैंड कार खरीदें
- गाड़ी के मालिक का इतिहास चेक कर सकते है।
- आप यहां से नंबर प्लेट चेक कर सकते है।
- आप यहां से कार एक्सेसरीज़ भी खरीद सकते है।
App Name | CarInfo App |
Size | 35 Mb |
Rating | 4.6 Star |
Download | 50 Million+ |
3. RTO VehicleInfo App

चाहे आपको चालान स्थिति जांचनी हो, बाइक बीमा या कार बीमा नवीनीकरण करना हो, या अपनी कार बेचनी हो, इन सभी चीजो के लिए यह एक परफेक्ट ऐप हो सकता है। आप यहां से गाड़ी के लिए टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर बीमा सस्ते कीमत पर खरीद सकते है।
आप यहां से चालान की राशि को आसानी से भुगतान कर सकते है और अपनी गाड़ी के ऊपर से चालान की बाकी राशि को हटा सकते है। साथ ही यहां से गाड़ी का आरसी पीडीएफ के रूप में डाऊनलोड कर सकते है।
आप इसके द्वारा भारत के सभी आरटीओ ऑफिस से सम्पर्क कर सकते है और गाड़ी से सम्बंधित किसी भी तरह का कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
इस App की मुख्य विशेषता –
- आप यहां से अपने गाड़ी के लिए नया बीमा प्लान खरीद सकते है।
- आप यहां से कभी भी चालान का भुगतान कर सकते है।
- नंबर प्लेट स्कैनर सुविधा का उपयोग करके तेज़ी से आरसी खोज कर सकते हैं।
- आप यहां से अपना ड्राइविंग लाइसेंस की स्थिति की भी जांच कर सकते है।
App Name | RTO VehicleInfo App |
Size | 9.6 Mb |
Rating | 4.3 Star |
Download | 5 Million+ |
4. RTO Challan App

इसकी मदद से आप सभी प्रकार के वाहनों की चालान की स्थिति का जाँच कर सकते है जिसके लिए केवल आपको गाड़ी नंबर की जरूरत पड़ेगी। आप यहां से किसी भी गाड़ी का नंबर प्लेट स्कैन कर के उसके मालिक के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
गाड़ी नंबर की सहायता से आप यहां से निःशुल्क में गाड़ी के पंजीकरण की तिथि का पता लगा सकते है और साथ ही ट्रेंडिंग सेकंड हैंड गाड़ी कम कीमत पर खरीद भी सकते है।
इसके अलावा आप यहां से कार, बाइक या ट्रैक के लिए अच्छे क़ीमत पर Insurance खरीद सकते है। यदि आप किसी व्यक्ति से कोई गाड़ी खरीदना चाह रहे तो उस गाड़ी का नंबर सिर्फ यहाँ डाले और उसका पूरा इतिहास चेक करें।
इस App की मुख्य विशेषता –
- ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी
- चालान विवरण की जाँच
- आरटीओ वाहन की जानकारी
- आरटीओ कार्यालय की जानकारी
App Name | RTO Challan App |
Size | 8.8 Mb |
Rating | 4.3 Star |
Download | 1 Million+ |
5. BikeInfo App

यह आरटीओ वाहन जानकारी के लिए एक बहुत ही बेहतरीन ऐप है जहाँ से न केवल आप गाड़ी के चालान की स्थिती की जांच कर सकते है बल्कि आप यहां से केवल गाड़ी नंबर की सहायता से गाड़ी का पूरा विवरण देख सकते है जैसे- लंबित ट्रैफिक ई-चालान, आरसी, वाहन प्रकार, मेक, मॉडल, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण आदि।
इसे भारत के सभी राज्यों में रहने वाले लोग इस्तेमाल कर सकते है इससे केवल आप टू-व्हीलर वाहन के बारे में ही जानकारी प्राप्त कर सकते है फोर-व्हीलर के बारे में नही।
आप यहां से भारत के तकरीबन 400 से भी अधिक शहरों की ईंधन की वास्तविक रेट का पता लगा सकते है कि आप जहाँ से अपने गाड़ी के लिए पेट्रोल या डीजल ले रहे है वह सही कीमत पर आपको ईंधन दे रहा है या नही।
इस App की मुख्य विशेषता –
- आरटीओ ई-चालान जांचें।
- कार/बाइक सर्विस और मरम्मत पर बेहतरीन ऑफर्स पाएं।
- बाइक पंजीकरण विवरण देखे।
- नई और पुरानी बाइक खोजें कम किमत पर खोजे।
App Name | BikeInfo App |
Size | 34 Mb |
Rating | 4.4 Star |
Download | 1 Million+ |
Read More
FAQs –
1. गाड़ी का चालान कट गया कैसे पता करें ?
जब आपका गाड़ी का चालान काटता है तो गाड़ी के साथ जुड़े हुए मोबाइल नंबर पर चालान संख्या आता है। जिसकी मदद से आप अपना चालान चेक कर सकते है।
2. गाड़ी नंबर से चालान कैसे चेक करें ?
गाड़ी नंबर से चालान चेक करने के लिए आप VehicleInfo App का इस्तेमाल कर सकते है।
अंतिम शब्द
तो आज मैंने आपको इस आर्टिकल में गाड़ी का चालान चेक करने वाला ऐप्स के बारे में जानकारी दी उम्मीद है कि आप इन जानकारियों की मदद से आसानी से गाड़ी का चालान चेक कर सकते है। अगर आपको यह लेख पसन्द आई है
तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ जरूर साझा करें। हमारे साथ आर्टिकल में अंत तक बने रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आपका दिन सुभ हो।
Leave a Reply