क्या आपको कंप्यूटर चलाना बिल्कुल भी नही आता है पर आप कंप्यूटर चलाना सीखना चाहते है तो आप बिल्कुल सही ब्लॉग पर आये है क्योकि आज मैं आपको Computer Sikhne Wala Apps के बारे में बताने वाला हूँ। जिससे आप घर बैठे अपने मोबाइल से कंप्यूटर सिख सकते है।
आज के समय में कंप्यूटर चलाना अब केवल एक शौक नहीं रह गया है बल्कि यह जीवन की एक आवश्यक जरूरत बन चुका है। पहले लोग इसे अपनी रुचि के अनुसार सीखते थे और ज्यादातर इसका उपयोग मनोरंजन या गेम खेलने के लिए करते थे।
लेकिन अब यह हर क्षेत्र में अनिवार्य हो गया है। चाहे आप शिक्षा के क्षेत्र में हो व्यापार में हों या फिर किसी सरकारी नौकरी में कंप्यूटर की जानकारी के बिना आगे बढ़ना मुश्किल हो गया है।
पर हर किसी के पास इतना समय या संसाधन नहीं होता कि वह कंप्यूटर चलाना अच्छी तरह से सीख सके। कई लोग पैसे या सुविधाओं की कमी के कारण कंप्यूटर कोर्स नहीं कर पाते जबकि कुछ लोग समय की कमी के कारण इसे सीखने से वंचित रह जाते हैं।
Table of Contents
- Computer Sikhne Wala Apps
- 1. Computer Course in Hindi
- 2. Computer Course Offline
- 3. Learn Computer and Programing
- 4. Learn Computer Basic Easily
- 5 Computer Course Basic and Advance
- 6. Learn Computer Course and Image
- FAQs –
- 1. कंप्यूटर सीखने वाला ऐप्प कौन सा है ?
- 2. मोबाइल पर कंप्यूटर कैसे सिख सकते है ?
- 3. कंप्यूटर कितने दिन में सिख सकते है ?
- 4. कंप्यूटर सीखने के लिए सबसे पहले कौनसा कोर्स करना चाहिए ?
- अंतिम शब्द :
Computer Sikhne Wala Apps
पर आपको ज्यादा टेंशन लेने की आवश्यकता नही है क्योकि आज के समय मे Computer Sikhne Ka App उपलब्ध है जिससे आप घर बैठे बिल्कुल फ्री में कंप्यूटर कोर्स कर सकते है जिसके लिए जेब से एक रुपये भी खर्च करने की आवश्यकता नही है तो चलिए लेख को शुरू करे।
1. Computer Course in Hindi
अगर आप कंप्यूटर हिंदी भाषा में सीखना चाहते है तो आप इसे एक बार जरूर आजमाएं क्योंकि यह तकरीबन 10 से भी ज़्यादा तरह के कंप्यूटर से रिलेटेड कोर्स आपकी अपनी भाषा हिंदी में सिखाते है। इस App को खासतौर पर उनलोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कंप्यूटर को शुरू से सीखना चाहते है।
कंप्यूटर की मूल बातों को सीखकर केवल आप इसके जरिये मात्र 15 दिनों में ही कंप्यूटर चलाना सिख सकते है। यह आपको Microsoft Word, Excel, Powerpoint, Photoshop, कंप्यूटर हार्डवेयर और कई अन्य चीजों के बारे में विशेष रूप से ज्ञान देता है। इसके साथ ही यह आपको दैनिक कंप्यूटर उपयोग के लिए ट्रिक्स और टिप्स भी प्रदान करते है।
यह न केवल आपको कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी देता है बल्कि यह आपको कंप्यूटर हार्डवेयर के बारे में भी जानकारी देता है जैसे- मॉनिटर के प्रकार (एलसीडी और सीआरटी), प्रिंटर के प्रकार, विभिन्न पोर्ट और मोडेम, कंप्यूटर के प्रकार इत्यादि
Computer Course App Features –
- Fundamentals of Basic Computer Operations
- Microsoft Powerpoint
- Microsoft Word
- Microsoft Excel
- Basics of Computer Hardware
App Name | Computer Course in Hindi |
Size | 16 Mb |
Rating | 4.4 Star |
Download | 1 Million+ |
2. Computer Course Offline
अगर आप बिना इंटरनेट ख़र्च किये हुए तेजी के साथ कंप्यूटर ऑपरेट करना सीखना चाहते है तो तो आपके लिए पेश है Computer Course Offline जहां आपको Recorded वीडियो के माध्यम से कंप्यूटर पढ़ाया और सिखाया जाता है। यह प्लेटफॉर्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।
यह न केवल आपको बेसिक कंप्यूटर ऑपरेशन के फंडामेंटल सिखाता है बल्कि यह आपको एडवांस लेवल की पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा, जावा प्रोग्रामिंग भाषा, CCNA हार्डवेयर और नेटवर्किंग, HTML जैसे कई सारी चीजों को सिखाकर आपके अंदर एक नया कौशल विकसित करते है।
यह आपको मुख्य रूप से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावरपॉइंट और एक्सेल पर काम करना उससे पैसे कमाने के बारे में बताते है इससे कंप्यूटर सीखने के लिए आपको प्रोग्रामिंग या अंग्रेजी भाषा मे विशेषज्ञ होने की जरूरत नही है यह आपकी सरल भाषा मे सभी चीजों स्पष्ट रूप से सिखाता है।
सरल उपयोगिता और आकर्षक यूजर इंटरफेस होने के कारण इसे कम पढ़ा लिखा व्यक्ति भी उपयोग कर सकता है। और कंप्यूटर कोर्स के कॉन्सेप्ट्स को आसानी से समझ और सिख सकता है।
Computer Course Offline App Features-
- Microsoft Word (MS Word)
- Microsoft Excel (MS Excel)
- Learn Python Language
- Learn C.C.N.A Hardware & Networking
- Learn HTML
App Name | Computer Course Offline |
Size | 7.5 Mb |
Rating | 4.4 Star |
Download | 1 Lakh + |
3. Learn Computer and Programing
प्रोग्रामिंग लैन के साथ बुनियादी हार्डवेयर सॉफ्टवेयर के मूल बाते सीखने के लिए आप इसे एक बार जरूर उपयोग करें क्योंकि यहां सभी कंप्यूटर उपयोगकर्ताओं के लिए कोडिंग, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, कोडर और प्रोग्रामिंग भाषाओं को अच्छे से जानने और समझने के लिए एक छोटी पुस्तिका और शब्दकोश मौजूद है।
जो पुस्तिका और शब्दकोश कंप्यूटर सीखने के दौरान आपकी काफी मदद करने वाला है। इस एप्प से कंप्यूटर सीखने के दौरान अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर उपलब्ध हो तो फिर आप सभी कॉन्सेप्ट बड़े ही अच्छे तरह से समझ और सिख सकते है।
अपने सपनों की नौकरी के लिए सभी शीर्ष आईटी कौशल सीखने के लिए यह आपके लिए एक बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। यह आपको कंप्यूटर ऑपरेशन के फंडामेंटल से लेकर कोडिंग, AI और MI की उन्नत अवधारणाओं के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी देता है।
अगर आप इस प्लेटफार्म को नियमित रूप से उपयोग करते है तो आप मात्र कुछ ही दिनों में अपने अंदर कंप्यूटर की ज्ञान का भंडार विकसित कर सकते है। यहाँ सरल अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया गया है जिससे अशिक्षित लोग भी अपने लैपटॉप/पीसी को आसानी से समझ कर उपयोग कर सकते हैं।
Learn Computer App Features –
- Formulas and Functions
- Coding, Programs
- Photoshop
- DVD Drive/Burner
- Python Programming
App Name | Learn Computer and Programing |
Size | 4.9 Mb |
Rating | 4.4 Star |
Download | 1 Million + |
4. Learn Computer Basic Easily
अगर आप सरल भाषा और आसान समझ के साथ कंप्यूटर सीखना और समझना चाहते है तो आपके लिए यह प्लेटफार्म ख़ास होने वाला है। यहाँ आपको आपकी अपनी भाषा में कंप्यूटर का उपयोग कैसे करें, कीबोर्ड और माउस पर अपना हाथ कैसे जमाएं इसके बारे में बहुत ही अच्छे तरह से गाइड किया जाता है।
शुरुआती कंप्यूटर सीखने वाले लोगों के लिए यह कोई वरदान से कम नही है क्योंकि यह व्यापक बुनियादी कंप्यूटर कोर्स आपको पूर्ण आत्मविश्वास से कंप्यूटर का उपयोग करने के लिए आवश्यक सभी चीज़ों को कवर कराता है। और शॉर्टकट को उपयोग करने के बारे में भी आपको जानकारी देता है जिससे आप समय की बचत होगी ।
आज अधिकांश बच्चे इस एप्लीकेशन का उपयोग शैक्षिक उद्देश्य के लिए कर रहे है। यह पीछे सीखी हुई चीजो को फिर से रिविज़न करने के लिए प्रतियोगिता का भी विकल्प प्रदान करता है। यह आपको सबसे अहम सुरक्षा की मूल बाते सिखाते है जिससे आप अपनी कंप्यूटर और मोबाइल को सुरक्षित रख सकते है।
यह आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के उपयोग और भविष्य के प्रभाव से परिचय कराते है। इसके अलावा CPU और बाह्य उपकरणों जैसे प्रमुख घटकों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराते है।
Learn Computer Basic App Features –
- Software Applications
- Computer Hardware
- Internet & Email
- Artificial Intelligence
- Quizzes
App Name | Learn Computer Basic Easily |
Size | 15 Mb |
Rating | 4.3 Star |
Download | 50K + |
5 Computer Course Basic and Advance
इस ऐप में एक कंप्यूटर बेसिक कोर्स और एक एडवांस कोर्स उपलब्ध है। इसे खासतौर पर छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है जिसमें कक्षा 5 से 10 तक के कंप्यूटर साइंस स्कूल नोट्स भी उपलब्ध है जो आपकी हर छोटी से बड़ी कॉन्सेप्ट को क्लियर करने के लिए एक्स्ट्रा मटेरियल है।
सबसे ख़ास बात की आप बेसिक और एडवांस दोनों कोर्स को ऑफ़लाइन मोड में सिख सकते है। इस एप्पलीकेशन के अंदर इतने चीज़ मौजूद है कि आप सीखते-सीखते थक जाएंगे लेकिन कोर्स खत्म नही होने वाला है। यहां से आप LAN, MAN, WAN जैसे कोर्स को कर के कंप्यूटर नेटवर्किंग में महारत हासिल कर सकते है।
अगर आपका भी मेरे जैसे ग्राफिक्स डिज़ाइन में इंटरेस्ट है तो आप इसके सहायता से फोटोशॉप, कोरलड्रा, पेजमेकर सॉफ्टवेयर को सीखकर आसानी से ग्राफिक्स डिज़ाइन कर सकतें है। और कंप्यूटर की तकनीकी समस्याओं को ठीक करने के लिए हार्डवेयर के बारे में जानकारी ले सकते है।
यह आपकी प्रतियोगिता परीक्षा को qualify कराने के लिए कुछ प्रमुख टॉपिक पर नोट्स भी प्रोवाइड कराते है जैसे- कंप्यूटर का परिचय, कंप्यूटर का इतिहास और पीढ़ी, कंप्यूटर के प्रकार, इनपुट और आउटपुट डिवाइस, कंप्यूटर हार्डवेयर HTML वेब पेज डिजाइनिंग जैसे कई सारे चीज़।
इस App की विशेषता –
- MS LOGO Program
- ICT and Computer Ethics
- Computer Hardware
- Microsoft Excel
- Microsoft PowerPoint
App Name | Computer Course Basic and Advance |
Size | 11 Mb |
Rating | 4.5 Star |
Download | 5 Lakh + |
6. Learn Computer Course and Image
यदि आप इस लर्न कंप्यूटर कोर्स और इमेज ऐप को पूरा पढ़ते हैं तो आप कंप्यूटर के विशेषज्ञ बन सकते है। यह आपको खासतौर पर विंडोज सिस्टम और सॉफ्टवेयर के बारे में विशेष रूप से जानकारी प्राप्त कराता है। जिससे आप Computer fundamental अच्छे तरह से समझ सकते है।
इसका अनुकूल इंटेफ़ेस होने के कारण यह उपयोकर्ताओं के लिए उपयोग में आसान है। सभी कोर्स में आसान अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग किया गया है जिसे हर व्यक्ति आसानी से समझ और पढ़ सकता है। अगर आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पॉवर पॉइंट और एक्सेल को अच्छे से चलाना सिख लेते है तो आपको किसी भी कंपनी में 15000 से 20000 तक कि नौकरी आसानी से मिल जाएगी।
आप इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते है कि इसे अभी तक 5 लाख से भी अधिक अभियर्थियों के द्वारा Google Play Store से Download किया जा चुका है और लोगों द्वरा इसे Positive Feedback भी प्रदान किया गया है अभी तक 4.2 का रेटिंग प्राप्त है।
अगर आपको इनमें से कोई सा भी Apps पसन्द आता है तो आप उसे Google Play Store पर सर्च कर के डाउनलोड कर सकते है। और अपनी कंप्यूटर से सम्बंधित सभी तरह का Course पूरा कर सकते है।
इस App की मुख्य विशेषता –
- Fundamentals of Computer
- Microsoft Office Excel
- Computer Networking
- Wireless Communication
- Computer short keys
App Name | Learn Computer Course and Image |
Size | 4.9 Mb |
Rating | 4.2 Star |
Download | 5 Lakh + |
- इन्हें भी पढ़ें –
FAQs –
1. कंप्यूटर सीखने वाला ऐप्प कौन सा है ?
कंप्यूटर सीखने के लिए आप Google Play Store से Computer Course in Hindi और दूसरा Learn Computer Basic Easily डाउनलोड कर सकते है।
2. मोबाइल पर कंप्यूटर कैसे सिख सकते है ?
मोबाइल पर कंप्यूटर सीखने के लिए आप Computer Sikhne Wala Apps गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर ले।
3. कंप्यूटर कितने दिन में सिख सकते है ?
आप बेसिक कंप्यूटर मात्र 15 दिनों में अच्छे तरीके से सिख सकते है।
4. कंप्यूटर सीखने के लिए सबसे पहले कौनसा कोर्स करना चाहिए ?
कंप्यूटर सीखने के लिए सबसे पहले DCA कोर्स करना चाहिए जिसमें Computer के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बारे में बताया और पढ़ाया जाता है।
अंतिम शब्द :
तो मैं उम्मीद करता हूँ दोस्तों की मेरे द्वारा बताया गया Computer Sikhne Wala Apps के बारे में दी गई जानकारी की मदद से कंप्यूटर सीखने के लिए आप बेहतरीन Apps का चयन कर लिए होंगे, अब आप इस लेख उन लोगों के साथ भी अवश्य शेयर करें जो कंप्यूटर सिख रहे है या सीखने के बारे में सोच रहे है।
किसी भी Apps को इनस्टॉल करने से पहले उसकी सुरक्षा पॉलिसी अवश्य पढ़ें और हर Permission को Allow करने से पहले उसे भी पढ़े फिर Allow करें। हमारे साथ इस लेख में अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद, आपका दिन सुभ हो।
Leave a Reply