अगर आप भी आज की इस युग में अंग्रेजी के महत्व से परिचित हो गए है और अपने अंदर इंग्लिश पढ़ने और इंग्लिश में बात करने की कला विकसित करना चाहते है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये है क्योंकि आज मैं आपको इस लेख में English Sikhne Wala Apps के बारे में बताने वाला हूँ।
अब व दिन चले गए जब लोग इंग्लिश सीखने के लिए महँगे-महँगे कोर्स और किताबे खरीदा करते थे। अब आप कवेल अपने Mobile फ़ोन में Google Play Store से Apps डाउनलोड कर के घर बैठे आसानी से इंग्लिश बोलना और पढ़ना सिख सकते है।
ये Apps आपको स्मार्ट तरीक़े से इंग्लिश सिखाते है जिससे आप काफी तेजी से फर्राटेदार इंग्लिश बोलना और पढ़ना सिख सकते है। साथ ही इंग्लिश प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी इंग्लिश अभ्यास को और मजबूत बना सकते है।
Table of Contents
- English Sikhne Wala Apps – इंग्लिश सीखने वाला ऐप्स
- 1. Duolingo
- 2. JoshTalks English Speaking
- 3. Hello English
- 4. Falou App
- 5. SpeakX Learn To English
- 6. ELSA Speak
- FAQs –
- 1. इंग्लिश सीखने वाला सबसे बढ़िया ऐप कौन सा है ?
- 2. 30 दिनों में इंग्लिश बोलना कैसे सीखें app ?
- 3. घर बैठ इंग्लिश कैसे सीखें Free ?
- 4. इंग्लिश पढ़ना सीखने के लिए कौन सा ऐप डाउनलोड करें ?
- अंतिम शब्द :
English Sikhne Wala Apps – इंग्लिश सीखने वाला ऐप्स
Angreji Sikhne Wala App का उपयोग करके आप अपनी भाषा पर अच्छी पकड़ बना सकते है और इसे मजेदार और प्रभावी ढंग से सिख सकते है। अंग्रेजी सीखने का अनेकों फायदा है जिसे उंगलियों पर गिनाना मुश्किल है आज अंग्रेजी व्यक्तियों के विकास और सफलता के राह में बहुत ही महत्वपूर्ण साथी बन गया है।
तो आइए दोस्तों समय को बिना बर्बाद किए हुए लेख में आगे की ओर बढ़ते है और हर Apps के विशेष फ़ीचर्स के बारे में एक-एक कर के जानते है।
1. Duolingo
Duolingo भाषा सिखाने के लिए काफी लोकप्रिय ऐप है जिसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि इसे अभी तक 500 Million से भी अधिक लोगों के द्वारा Google Play Store से इंग्लिश सीखने के लिए डाउनलोड किया जा चुका है।
भाषा विशेषज्ञों द्वारा डिज़ाइन किया गया और दुनिया भर में करोड़ों विद्यार्थियों द्वारा पसंद किया जाने वाला डुओलिंगो आपको अंग्रेजी भाषा गेम पाढको के रूप में सिखाता है और समझाता है जिससे आप आसानी से शुरवाती से लेकर उन्नत स्तर तक कि अंग्रेजी सिख सकते है।
अगर आप रोजाना नियमित रूप से इसके साथ अपना 30 मिनट बिताते है तो आप मात्र कुछ दिन दिनों में फ़टाफ़ट अंग्रेजी बोलना, पढ़ना और लिखना सिख सकते है, और यहां आप ये भी चेक कर सकते है कि आप जब से इसके साथ जुड़े है तब से आपकी अंग्रेजी में कितनी तेजी से सुधार हुई है।
जैसे-जैसे आप इसके साथ पुराने होते है वैसे-वैसे आपका लेवल बढ़ता जाता है प्रत्येक लेवल को पूरा करने के बाद आपको कुछ पॉइंट्स मिलता है जिस पॉइंट्स का इस्तेमाल आप अगले लेवल को शुरू करने के लिए उपयोग कर सकते है।
Duolingo App Features-
- Game-like lessons
- fun characters help you build solid speaking, reading
- Track your progress
- Every language course is free
App Name | Duolingo |
Size | 39Mb |
Rating | 4.5 Star |
Download | 500 Million+ |
2. JoshTalks English Speaking
इसे विशेष रूप से भारतीय उपयोकर्ता के लिए डिज़ाइन किया गया है जो आपकी इंग्लिश स्पीकिंग की समस्या को काफी हद तक खत्म करता है और आपको एक ऐसा माहौल प्रोवाइड कराता है जहां लोग इंग्लिश में बाते करते है यह आपको उन लोगों के साथ कॉल पर इंग्लिश में बात करने का विकल्प प्रदान करता है जो आप ही के जैसे इंग्लिश सिख रहे है।
यहाँ आपके लिए 365 से भी ज़्याद रिकॉर्डेड वीडियो उपलब्ध है जिस वीडियो की माध्यम से आप इंग्लिश बोलना, पढ़ना, और लिखना आसानी से सिख सकते है। सबसे बड़ी बात की इसे ऑफ़लाइन भी उपयोग किया जा सकता है।
आप वीडियो के माध्यम से अपनी इंग्लिश उच्चारण को सुधार सकते है और आमतौर पर बातचीत के दौरान उपयोग किये जाने वाले वाक्य का अभ्यास कर के अंग्रेजी बोलना शुरू कर सकते है। आप इसकी मदद से अपनी भाषा में अंग्रेजी सिख सकते है इसके अंदर भारत मे बोली जाने वाली 10 से भी ज्यादा भाषा उपलब्ध है।
पीछे सीखी हुई बात को आप इसमें उपलब्ध दैनिक क्विज के द्वारा रिवीजन कर सकते है और अपनी अभ्यास को मजबूत कर सकते है। अगर आप इसकी कोर्स को पूरा कर लेते है तो यह आपको 4 प्रमाणपत्र भी देता है जो इस बात की पुष्टि करता है कि आप अच्छे तरह से इंग्लिश बोलना, पढ़ना, और लिखना सिख चुके है।
JoshTalks App Features –
- Practice English Speaking with real people
- 365+ structured lessons for everyone
- Earn 4 certificates while completing the course
- Learn new words with real-life stories
App Name | JoshTalks |
Size | 29 Mb |
Rating | 4.4 Star |
Download | 10 Million+ |
3. Hello English
यह भारत का सबसे पसंदीदा Hindi Se English Sikhne Wala apps है जो आपकी अपनी भाषा मे इंग्लिश बोलना,पढ़ना और लिखना सिखाता है। यह आपको बिल्कुल निःशुल्क में इंग्लिश सिखाता है यहां आपके लिए 475 इंटरैक्टिव पाठ उपलब्ध है जो वार्तालाप और बोलने के अभ्यास को और बेहतर बनाता है।
नए शब्दों को सीखने और उसके सही उच्चारण के लिए यहां 10000 उन अंग्रेजी शब्दों का शब्दकोश मौजूद है जिनका उपयोग हम और आप आम बोलचाल के दौरान करते है अगर आप इस शब्दकोश में मौजूद कुछ शब्दों को याद कर लेते है तो आप उससे अलग-अलग प्रकार के छोटी-छोटी सेंटेंस बना सकते है और इंग्लिश में बात करने की शुरुआत कर सकते है।
आप इसके लेसन को जीतने अच्छे तरह से पूरा करेंगे उतने अच्छे तरह से और कम समय में इंग्लिश सीखेंगे और अपना रैंक को अपने शहर और वैश्विक स्तर पर उच्च करेंगे। यह आपको अंग्रेजी समाचार पत्र भी उपलब्ध कराता है जिसे रोजाना पढ़कर इंग्लिश बोलने का प्रैक्टिस कर सकते है।
इस प्लेटफॉर्म की सबसे ख़ास बात यह है कि यहां आपको एक चैट बॉक्स मिलता है जिस चैट बॉक्स में आप अपने मर्जी के मुताबिक अंग्रेजी में बातें कर सकते है। और अपनी संवाद की कला को और विकसित कर सकते है।
Hello English App Features –
- Discussions with teachers
- Practice using daily news and videos
- 10,000 words Dictionary
- Chat Bots: Learn English with chatbots
- Conversation and speaking practice game
App Name | Hello English |
Size | 43 Mb |
Rating | 4.4 Star |
Download | 50 Million+ |
4. Falou App
Falou App को खासतौर पर उनलोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो शून्य से इंग्लिश सीखना चाहते है यह नए लोगों के लिए एक वरदान से कम नही है क्योंकि इसमें आपको बहुत ही सरल तरीके से इंग्लिश बोलना और पढ़ना सिखाया जाता है।
यहां आपको वास्तविक जीवन स्तिथियों पर आधारित भाषा पाठ देखने को मिलते है जैसे- अपना परिचय देना, job Interview क्लियर करना, इन जैसे अनेकों वास्तविक जीवन पर आधारित पाठ यहां मौजूद है जो आपकी शुरुआती अंग्रेजी को काफी मजबूत बनाता है।
आप इसके मदद से न केवल आप इंग्लिश भाषा सिख सकते है बल्कि आप विश्व के 20 से भी ज़्यादा भाषाओं को यहां से सिख सकते है व भी बिल्कुल मुफ़्त में यहां हर भाषा को सीखने के लिए छोटे-छोटे गेम की तरह पाठ तैयार किये गए है जिनकी मदद से आप आसानी से कोई भी भाषा सिख सकते है।
यह खासतौर पर आपके ग्रामर और शब्दावली पर गहराई से फोकस करता है ताकि आपकी ग्रामर और शब्दावली ठीक है जिससे आप शुद्ध-शुद्ध इंग्लिश बोलना और पढ़ना सिख सकें,
Falou App Features –
- Start speaking a language from Lesson 1
- Artificial Intelligence to help learn to Speak English
- Language lessons based on real life situations
- More than 20 languages for you to learn
App Name | Falou App |
Size | 26 Mb |
Rating | 4.8 Star |
Download | 10 Million+ |
5. SpeakX Learn To English
यह ऐप मजेदार और इंटरेक्टिव तरीक़े से इंग्लिश सिखाने के लिए फेमस है अगर अभी तक आप रटकर इंग्लिश पढ़ते है या बोलते थे तो अब रटना छोड़ दे क्योंकि SpeakX में मिलता है आपको सरल और आसान तरीक़े से इंग्लिश सीखने का मौका जो आपको इंग्लिश सिखाने के लिए कई तरह की विकल्प प्रदान करते है।
आप यहां AI के साथ अपने मर्जी के मुताबिक किसी भी समय इंग्लिश में संवाद कर सकते है और अपने इंग्लिश बोलने की कौशल को और सुधार सकते है। अगर आप हर दिन मात्र 15-20 मिनट AI के साथ इंग्लिश में बातचीत करने का प्रयास करते है तो आप बहुत ही जल्दी अंग्रेजी पढ़ना और बोलना सिख सकते है।
आप यहां से वास्तविक समय की प्रगति रिपोर्ट के साथ अपनी दैनिक प्रगति को ट्रैक कर सकते है और यह जान सकते है कि आज आपने कौन-कौन सी नई चीजों को सीखा, और आपके अंदर क्या सुधार हुआ। आप इसमें मौजूद क्विज में भाग लेकर अपनी अंग्रेजी को और बेहतर बना सकते है।
यहां आपको ऑफ़लाइन पाठकों का भी विकल्प मिलता है जिसे आप बिना इनेटर के उपयोग कर सकते है और अपनी सफलता का दरवाजा खोल सकते है। इस एप्प की कुछ ऐसे कोर्स है जो फ्री नही है उसे करने के लिए आपको कुछ पैसा देना होगा। तो आप अपने मर्जी के मुताबिक पेड कोर्स खरीद सकते है।
SpeakX App Features –
- Personal AI Companion
- Progress Monitoring
- Motivate yourself with playful rewards and achievements
- Vocabulary Enhancement
App Name | SpeakX Learn |
Size | 25Mb |
Rating | 4.5 Star |
Download | 5 Million+ |
6. ELSA Speak
यह उन लोगों के लिए काफी ख़ास होने वाला है जो AI के साथ जुड़कर इंग्लिश ग्रामर और दैनिक जीवन की बोलचाल की भाषा सीखना चाहते है। ELSA आपकी बात सुनता है और आपसे बात करता है, ठीक वैसे ही जैसे किसी वास्तविक इंसान के साथ आप अंग्रेजी में बात करते है।
इनके अद्वितीय अंग्रेजी शिक्षा पाठ्यक्रम में 7000 से भी अधिक अंग्रेजी भाषा के छोटे-छोटे पाठ मौजूद है जो आपकी अंग्रेजी बोलने के अभ्यास कराने में काफ़ी मदद करता है यह जरूरी नही है कि आप यहाँ शुरवाती अंग्रेजी से शुरू करें आप चाहे तो सीधे उन्नत अंग्रेज़ी अभ्यास पाठों पर जा सकते है जो आपको सूट करें।
यह एडवांस उपयोकर्ताओं के लिए काफी उपयोगी है क्योंकि यह एक AI मॉडल पर आधारित English Bolna Sikhne Wala Apps है इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि इसे अभी तक 10 मिलियन से भी अधिक लोगों के द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है।
ELSA Speak App Features –
- Many Languages Supported
- Choose from 7,100+ English language lessons
- Speaking Proficiency Score
- English speaking skills in 190+ unique topics
App Name | ELSA Speak |
Size | 66 Mb |
Rating | 4.4 Star |
Download | 10 Million+ |
- इन्हें भी पढ़े –
FAQs –
1. इंग्लिश सीखने वाला सबसे बढ़िया ऐप कौन सा है ?
इंग्लिश सीखने के लिए आप Duolingo या ELSA App का उपयोग कर सकते है।
2. 30 दिनों में इंग्लिश बोलना कैसे सीखें app ?
1 महीने के अंदर इंग्लिश बोलना सीखने के लिए आप Duolingo और SpeakX App का उपयोग कर सकते है।
3. घर बैठ इंग्लिश कैसे सीखें Free ?
घर बैठे Free में इंग्लिश सीखने के लिए आप Duolingo जैसे Apps का उपयोग कर सकते है।
4. इंग्लिश पढ़ना सीखने के लिए कौन सा ऐप डाउनलोड करें ?
आप Falou और Duolingo या फिर ELSA App डाउनलोड कर सकते है
अंतिम शब्द :
तो मैं उम्मीद करता हूं दोस्तों की मेरे द्वारा बताया गया English Padhne Wala Apps के बारे में दी गई जानकारी की मदद से आप अपने लिए बेहतरीन App का चयन कर लिए होंगे जो आपको इंग्लिश सिखाने के लिए काफी मदद करेगा। तो इस लेख को अपने उन दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें,
जो इंग्लिश बोलना, पढ़ना और लिखना सीखना चाहते हो इस लिस्ट में बताई गई सभी Apps को आप Googl Play Store से Download कर सकते है। हमारे साथ इस लेख में अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद, आपका दिन सुभ हो।
Leave a Reply