Updated on: 07 Feb 2025

अगर आप चाह रहे है कि आपकी Instagram की फॉलोवर्स आपके अन्य Social Media प्लेटफॉर्म जैसे- Youtube, Telegram, Facebook या Twitter पर आपसे सीधे जुड़ सकें तो इसके लिए एक बेहतरीन तरीका स्टोरी पर अन्य सोशल मीडिया का लिंक मेंशन करना हो सकता है।
क्योंकि जब आप अपनी स्टोरी पर लिंक लगाएंगे तो जब भी कोई व्यक्ति आपकी स्टोरी को देखेगा तो वह उस लिंक पर क्लिक कर के डायरेक्ट उस पेज या वेबसाइट पर पहुँच सकता है जिसका आपने लिंक लगाया था।
तो इसीलिए आज मैं आपको इस आर्टिकल में विस्तार से स्टोरी पर लिंक लगाने के बारे में बताने वाला हूँ। तो आप हमारे साथ अंत तक बने रहे।
Instagram Story पर लिंक कैसे डाले ?
Step1– सबसे पहले आप अपने इंस्टाग्राम ऐप को खोले और ऊपर की बाएं साइड में दिख रहे प्लस वाले आइकॉन पर क्लिक करें।

Step2– अब आप उस Video या Photo को सेलेक्ट करें जिसे आप अपने स्टोरी में लगाना चाहते है।

Step3– अब आप फाइनली उस पेज पर आ चुके है जहां से आप स्टोरी में लिंक Add करेंगे तो इसके लिए आप स्टिकर्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।

Step4– अब आपके सामने कई तरह के स्टिकर्स दिख रहे होंगे तो आप उसमें से Link वाले स्टिकर्स पर क्लिक करें।

Step5– अब आप अपनी Copy किये हुए Link को यहां Paste करें और ऊपर की ओर दिख रहे Done वाल विकल्प पर क्लिक करें।

Step6– अब आपके स्टोरी पर लिंक लग चुका है जिसे अब आप पोस्ट कर सकते है और आपके फॉलोवर्स जब उस लिंक पर क्लिक करेंगे तो डायरेक्ट उस पेज पर पहुंच जाएंगे जिसका आपने लिंक डाला था।
तो दोस्तों आप इन स्टेप्स को फॉलो कर के आसानी से अपने स्टोरी पर किसी भी चीज़ का लिंक लगा सकते है। अगर आप एक से ज़्यादा लिंक लगाना चाहते है तो आप उसे Bio में Add कर सकते है।
- Read More
अंतिम शब्द :
तो दोस्तों आज मैंने आपको इस आर्टिकल में Instagram स्टोरी में लिंक लगाने के बारे में बताया उम्मीद है कि आप इन जानकारियों की मदद से आसानी से अपने स्टोरी में किसी भी चीज का लिंक लगा सकते है। अगर आपको यह लेख पसन्द आई है तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ जरूर साझा करें।
हमारे साथ पोस्ट में अंत तक बने रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आपका दिन सुभ।
Leave a Reply