HRBI
  • Home
  • ANDROID APPS
  • SOCIAL MEDIA
Home / ANDROID APPS
ANDROID APPS

5 BEST खाना मंगवाने वाला Apps Download करें।

By Ajay Verma

Updated on: 14 Mar 2025

WhatsApp Join
Telegram Join

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी हर किसी के लिए एक आम समस्या बन गई है। फिर चाहे वो नौकरी करने वाला हो या कोई स्टूडेंट, किसी के पास इतना वक्त ही नहीं बचता कि आराम से बैठकर खाना बना सके।

नौकरी करने वाले लोग अपना ज्यादातर वक्त ऑफिस के काम, मीटिंग्स और दूसरी जिम्मेदारियों में बिता देते हैं। ऐसे में उनका शेड्यूल इतना बिजी हो जाता है कि खुद से खाना बनाना या घर के बाकी काम संभालना उनके लिए काफी मुश्किल हो जाता है।

वही स्टूडेंट्स भी इस दिक्कत का सामना कर रहे है खासकर वो जो पढ़ाई के लिए अपने घर से दूर दूसरे शहरों में रहते है। पढ़ाई के साथ-साथ क्लासेस, प्रोजेक्ट्स और दूसरी एक्टिविटीज में उनका पूरा दिन निकल जाता है जिससे उनके पास खुद से खाना बनाने का समय ही नहीं बचता।

पर आपको टेंशन लेने की आवश्यकता नही है क्योकि आज मैं आपको Online Khana Order wala Apps के बारे में बताने वाला हूँ जिससे आप घर, दुकान या आप जहाँ पर हो वहीं पर अपनी पसंदीदा खाना मंगवा सकते है।

विषय सूची→

Toggle
  • Online Khana Order Karne Wala Apps – खाना मंगवाने वाला ऐप्स
    • 1. Zomato
    • 2. Swiggy
    • 3. EatSure
    • 4. Uber Eats
    • 5. Domino’s
      • FAQs
    • Q1. खाना ऑर्डर करने के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?
    • Q2. सबसे सस्ता खाना कौन से ऐप पर मिलता है?
    • Q3.  जोमैटो में क्या-क्या खाना मिलता है?
    • Q4. जोमैटो या स्विगी में से कौन बेहतर है?
    • LAST WORD 

Online Khana Order Karne Wala Apps – खाना मंगवाने वाला ऐप्स

तो चलिए दोस्तो बिना समय गवाए अपने असल मुद्दे पर आते है। इनसे खाना मंगवाने का सबसे बड़ा फायदा यह देखने को मिलता है कि आप हज़ारो प्रकार के स्वादिष्ट खाना घर बैठे मंगवा सकते है चाहे आपको भारतीय भोजन करना हो या आप चाइनीज खाना चाहते है। 

आपको हज़ारो प्रकार के भोजन का विकल्प मिलता है यहाँ तक कि आप अपनी पसंद के रेस्टोरेंट से खाना मंगवा सकते है जैसे कि मेरे इधर शर्मा होटल है तो मैं अक्सर शर्मा होटल से ऑनलाइन खाना आर्डर करना पसंद करता हूँ और इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप भी ऑनलाइन खाना मंगवा सकते है।

  • यह भी पढ़े-
  • राशन कार्ड चेक करने वाला Apps
  • PF चेक करने वाला Apps
  • Mobile का कचरा साफ करने वाला Apps

1. Zomato

Zomato

आपने Zomato का नाम कभी ना कभी जरूर सुना होगा क्योकि यह आज के समय मे फ़ूड डिलीवरी का सबसे पॉपुलर ऐप है जिसका विज्ञापन आपने TV या मोबाइल पर जरूर देखा होगा। यहाँ तक कि यह इतना ज्यादा लोकप्रिय है कि आपने इसे Offline भी फ़ूड डिलीवरी बॉय को खाना पहुचाते हुए देखा होगा।

आपको बताना चाहेंगे कि आप Zomato से जो भी खाना ऑनलाइन ऑर्डर करते है। वह खाना खुद Zomato द्वारा नही बनाया जाता है बल्कि आपको यह विकल्प मिलता है कि आप अपनी पसंद के रेस्टोरेंट्स से खाना मंगवा सके।

इसीलिए इसमे आपको 3 लाख से भी ज्यादा रेस्टोरेंट्स से खाना मंगवाने का मौका मिलता है जिससे आप उस Restaurants से भी खाना मंगवा सकते है जिसे आप पहले से जानते है क्योकि आज के समय में ज्यादातर लोग। जिनका बिज़नेस खाने-पीने से जुड़ा है वो सभी Zomato पर अपना बिज़नेस लिस्ट किए होते है।

इसीलिए आप जिस भी होटल में अक्सर खाना खाने जाते है वो भी Zomato पर जरूर लिस्ट किया गया होगा और अगर आप कोई Random होटल से अपनी पसंदीदा डिश मंगवाने की सोच रहे है तो उससे पहले आपको User Rating और Review जरूर पढ़ना चाहिए 

क्योकि आलतू-फालतू होटल से खाना मंगवाने से खाने का टेस्ट भी खराब होगा और खाना भी खराब मिल सकता है इसीलिए Trusted Restaurants से ही खाना मंगवाए।

Zomato की मुख्य विशेषताए–

  • Veg Mode का विकल्प मिलता है।
  • अपने ऑर्डर को Schedule कर सकते है।
  • ट्रैन में भी खाना ऑर्डर कर सकते है।
  • डार्क मोड की सुविधा है।
  • यह 1000 से भी ज्यादा शहरों में खाना पहुँचाता है।
  • अपने ऑर्डर को 24×7 ट्रैक करे।
  • असुवधाओ के लिए कस्टमर सपोर्ट से बात कर सकते है।
App NameZomato
Size33 MB
Rating4.5 Star
Download100 Million+
Download Zomato

2. Swiggy

Swiggy

अगर आप जल्दी में है और कुछ टेस्टी खाना चाहते है तो Swiggy आपके लिए ही लाया गया है क्योकि इसका डिलीवरी सिस्टम इतना तेज है कि आपका पसंदीदा खाना आपके दरवाजे तक केवल 10 मिनट में पहुँच जाता है।

इससे मंगवाए गए खाने की क्वालिटी भी कमाल की होती है क्योकि यह अपने पार्टनर रेस्टोरेंट्स के साथ मिलकर ये ध्यान रखता है कि खाना सही तापमान और साफ-सफाई के साथ आप तक पहुंचे। इससे न सिर्फ खाने में स्वाद बना रहता है बल्कि खाने की ताजगी भी बरकरार रहती है।

उसके साथ मे जब आप इससे पहली बार खाना ऑर्डर करते है तो आपको 2 बेनिफिट्स मिलता है सबसे पहले में आपको 100 रुपये की छूट मिलती है और दूसरे में डिलीवरी चार्ज नही देना पड़ता है यानी कि आप इतने पैसे बचा सकते है जिससे एक और बार खाना मंगाया जा सके।

Swiggy की मुख्य विशेषताए–

  • इससे खाने के साथ-साथ किराना सामान भी मंगवा सकते है।
  • 10 मिनट में खाना पहुँचाता है।
  • अपने खाने को लाइव ट्रैक कर सकते है कि वह कहाँ तक पहुचा।
  • इसमे Cash On Delivery की भी सुविधा मिलती है।
  • यह सभी प्रकार ऑनलाइन पेमेंट्स मेथड्स स्वीकार करता है।
App NameSwiggy
Size36 MB
Rating4.4 Star
Download100 Million+
Download Swiggy

3. EatSure

आज कल EatSure भी लोगो के बीच मे काफी पॉपुलर हो रहा है इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अगर आप पहली बार EatSure से खाना ऑर्डर करते है तो आपको 60% तक का डिस्काउंट मिल जाता है

चाहे आप 1000 रुपये का खाना मंगवाए या 100 रुपये का खाना। हर कीमत पर आपको 60% की छूट मिलती है इससे आपको स्वादिष्ट और अच्छे क्वालिटी का खाना खाने का मौका मिलता है वो भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए।

उसके अलावा अगर आप EatSure द्वारा दिए गए कूपन कोड का इस्तेमाल करते है तो आपको पहले 3 ऑर्डर्स पर हर बार 150 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलता है और यह कूपन कोड आपको ऐप डाउनलोड और Sign up प्रोसेस के बाद मिलता है और यह समय-समय पर अपडेट होता रहता है।

EatSure की मुख्य विशेषताए–

  • इससे एक ही ऑर्डर में अलग-अलग रेस्टोरेंट्स का खाना मंगवा सकते है।
  • 199 रुपये के ऊपर ऑर्डर करने पर फ्री डिलीवरी होता है।
  • इससे खाना ऑर्डर करने से पहले खाने का प्रकार और रेस्टोरेंट्स का रिव्यु जान सकते है।
  • यह भारत के 80 से भी ज्यादा शहरों में डिलीवरी की सुविधा देता है।
App NameEatSure
Size30 MB
Rating4.4 Star
Download10 Million+
Download EatSure

4. Uber Eats

Ubar Eates

शायद ही कोई होगा जिसने Uber का नाम नही सुना होगा बल्कि ज्यादातर लोग यह जानते है कि Uber से हम ऑनलाइन टैक्सी बुक कर सकते है पर अब यह सिर्फ टैक्सी बुक करने तक सीमित नही है।

बल्कि अब यह फ़ूड डिलीवरी के छेत्र में भी लोकप्रिय हो गया हैजिसका अंदाजा आप सिर्फ इसीबात से लगा सकते है कि यह 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगो द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है।

इससे आप किसी भी तरह का खाना मंगवा सकते है चाहे आप Vegetarian हो या Non-Vegetarian यह आपको आपकी पसंदीदा Restaurants से डायरेक्ट खाना पार्सल करता है इसीलिए इससे सभी तरह के लोग बेजीझक खाना ऑर्डर कर सकते है।

कभी-कभी हम सोचते है कि काश हैदराबादी बिरयानी खा सके पर अब आपको हैदराबादी बिरयानी खाने के लिए हैदराबाद जाने की जरूरत नही है बल्कि आप घर बैठे हैदराबाद की बिरयानी मंगवा सकते है उसके लिए यह इंटरसिटी डिलीवरी का विकल्प देता है जिससे इंडिया के किसी भी जगह से खाना आर्डर कर सकते है।

Uber Eats की मुख्य विशेषताए–

  • खाना ढूढने के लिए सर्च बार का ऑप्शन है।
  • इससे खाने के साथ-साथ सब्जी, दवाइयां जैसे अन्य सामान भी मंगवा सकते है
  • यह दुनिया के कई देशों और शहरों में उपलब्ध है।
  • आधी रात को भी खाना ऑर्डर कर सकते है।
App NameUber Eats
Size87 MB
Rating3.7 Star
Download100 Million+
Download Uber Eats

5. Domino’s

Domino’s दुनियाभर में ऑनलाइन पिज़्जा ऑर्डर करने के लिए लोकप्रिय है जो इंडिया में तो कम पर यूरोप और अमेरिका जैसे वेस्टर्न देशों में इससे पिज़्ज़ा ऑर्डर करना लोगो की पहली पसंद है। अब तो इससे आप सिर्फ पिज़्जा ही नही बल्कि पास्ता, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य फ़ास्ट फ़ूड आइटम मंगवा सकते है।

इसमे एक कमाल का ऑफर देखने को मिलता है जिसमें आप पाँच बार पिज़्ज़ा ऑर्डर करते है तो आपको छठे ऑर्डर पर एक मुफ्त पिज़्ज़ा मिलता है यह खास ऑफर उनलोगों के लिए लाया गया है जो Domino’s के रेगुलर कस्टमर है। 

इसकी डिलीवरी सेवा भी तेज होती है जिससे आपको जल्दी खाना मिल जाता है। जिसका अंदाजा आप सिर्फ इसीबात से लगा सकते है कि पहले डोमिनोज़ को अपने डिलीवरी सेवा पर इतना ज्यादा भरोसा था कि ऑर्डर 30 मिनट के बाद मिलता था तो पिज़्जा बिल्कुल फ्री मिलता था पर हाल में यह Offer केवल शादी, पार्टी व इवेंट्स के लिए लागू है।

Domino’s की मुख्य विशेषताए–

  • पिज़्ज़ा को अपनी स्वाद-अनुसार कस्टमाइज करवा सकते है।
  • शादी, पार्टी और हर तरह के इवेंट्स में खाना ऑर्डर कर सकते है।
  • पिछली बार जो आइटम ऑर्डर किया था वही आइटम One Click में Reorder कर सकते है।
  • यह ट्रेन में भी पिज़्ज़ा डिलीवरी करता है।
App NameDomino’s
Size20 MB
Rating4.7 Star
Download100 Million+
Download Domino’s

FAQs

Q1. खाना ऑर्डर करने के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?

खाना ऑर्डर करने के लिए Zomato सबसे अच्छा ऐप है।

Q2. सबसे सस्ता खाना कौन से ऐप पर मिलता है?

अगर आप खाना मंगवाने के लिए सबसे सस्ता ऐप ढूंढ रहे है तो आपको EatSure App का उपयोग कर सकते है।

Q3.  जोमैटो में क्या-क्या खाना मिलता है?

Zomato में हर तरह का खाना मिलता है चाहे आप Veg, Non-veg या Fast Food खाना चाहते हो यह सभी प्रकार के खाने का विकल्प देता है।

Q4. जोमैटो या स्विगी में से कौन बेहतर है?

दोनों अपने-अपने जगह पर बेहतर है पर Zomato हर तरह के डिश मंगवाने के लिए पॉपुलर है वही Swiggy 10 मिनट में खाना घर पर पहुचाने के लिए जाना जाता है।

  • यह भी पढ़े-
  • हाथ की रेखा देखने वाला Apps
  • घर का नक्शा बनाने वाला App

LAST WORD 

तो दोस्तो आज मैंने आपको उन ऐप्स के बारे में बताया है जिससे आप घर बैठे खाना मंगवा सकते है। अगर आपको आज का यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। मन मे किसी भी तरह का सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में अपनी राय दे सकते है। मैं आपके सवालो का जवाब जरूर देने कि कोशिश करूँगा।

Share This Post

Related Posts


  • coding-sikhne-wala-apps
    TOP 6 Coding सीखने वाला Apps Download करे।
  • poster-banane-wala-apps
    TOP 6 Poster बनाने वाला Apps Download करे।
  • logo banane wala apps
    TOP 10 LOGO बनाने वाला Apps Download करे

Ajay Verma

आप सभी का Hrbi.org में सवागत है मेरा नाम अजय वर्मा है और मै एक पेशेवर ब्लॉगर के साथ-साथ एक Content Creator भी हूँ। यहाँ पर मै Apps और Technology से जुडी हर तरह की जानकारी साझा करता हूँ।

Previous Post: « TOP 6 Math Solve करने वाला Apps Download करे।
Next Post: Best Call Detail निकालने वाला Apps Download करे। »

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Write your Question, Feedback or Suggestion.

Primary Sidebar

Recent Posts


  • Best Video देखने वाला Apps Download करें
  • 5 BEST खाता चेक करने वाला Apps Download करे।
  • 7 BEST PHOTO बनाने वाला Apps Download करे।
  • TOP 5 Reels बनाने वाला Apps Download करें। Viral Reels बनाए
  • 5 BEST VIDEO बनाने वाला Apps Download करे।

Footer

HRBI Footer logo

HRBI.ORG में आपका स्वागत है यहाँ पर आपको INTERNET और ANDROID जगत की सभी जानकारियाँ अपनी राष्ट्रीय भाषा हिंदी में मिल जाएगी। आप GOOGLE पर HRBI.ORG लिखकर हमारे ब्लॉग पर आ सकते हैं।

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Disclaimer

Copyright © 2025 ∙ HRBI All Rights Reserved.