यदि आप सोशल मीडिया का उपयोग करते है तो आपने अपने दोस्तों को फोटो से बनी हुई वीडियो का स्टेटस लगाते हुए जरूर देखा होगा। जब उनके जन्मदिन का मौका आता है तो वे अपने पुराने फोटो को जोड़कर एक वीडियो बनाते है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करते है।
तो अगर आप भी ऐसा फोटो से वीडियो बनाना चाहते है तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज मैं आपको फोटो से वीडियो बनाने वाले कुछ शानदार ऐप्स के बारे में बताने वाला हूँ जिनसे आप कुछ ही मिनटों में अपने फोटो से शानदार वीडियो तैयार कर सकते है।
Table of Contents
फ़ोटो से वीडियो बनाने वाला ऐप्स
इन एप्पलीकेशन से वीडियो बनाने के लिए आपको ज्यादा दिमाग लगाने की आवश्यकता नही है और नाही किसी प्रकार के वीडियो एडिटिंग का ज्ञान चाहिए। बस अपने फोन की गैलरी से पसंदीदा फ़ोटो चुनिए और बैकग्राउंड सांग सेट कर दीजिए उसके बाद आपका वीडियो पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
1. Photo Video Maker With Music
आजकल लोग फोटो डालकर वीडियो बनाने के लिए इस ऐप का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसके सिंपल और आसान Editing Tools जो किसी भी नए यूजर को कंफ्यूज नहीं करते। बड़े-बड़े वीडियो एडिटिंग ऐप्स को ये अच्छे से टक्कर दे रहा है और यही वजह है कि ये तेजी से पॉपुलर हो रहा है।
इसमें आपको वो सारे ज़रूरी Editing Tools मिलते है जो Canva और Picsart जैसे बड़े ऐप्स में मिलते हैं। इसमें Templates का ऑप्शन है जिससे आप पहले से बने डिज़ाइन का इस्तेमाल करके अपना वीडियो जल्दी तैयार कर सकते हैं।
इसमें आपको हर तरह का म्यूजिक मिलता है चाहे आप इंटरनेशनल म्यूजिक सुनना चाहें या इंडियन। यहां तक कि आपको लोकल म्यूजिक का ऑप्शन भी मिलता है जो आपके फोटो से वीडियो बनाने को और भी खास बना देता है।
Photo Video Maker With Music ऐप का इस्तेमाल कैसे करे ?
स्टेप-1 सबसे पहले आप इस ऐप को डाउनलोड करे और इसे Open करे।
स्टेप-2 अब आपको कई अलग-अलग तरह के ऑप्शन देखने को मिलेगा लेकिन फ़ोटो लगाकर वीडियो बनाने के लिए आप Video Maker के ऑप्शन पर क्लिक करे।
स्टेप-3 अब आपके फोन में जितने भी फ़ोटो होंगे वो सभी देखने को मिलेगा। आप जिस भी फ़ोटो का वीडियो बनाना चाहते है उन फोटोज को सेलेक्ट कर लीजिए उसके बाद Next बटन पर क्लिक कर दीजिए।
स्टेप-4 अब आपके सभी फ़ोटो इस ऐप में अपलोड हो जाएगा और वीडियो एडिटिंग के टूल्स देखने को मिलेगा जहाँ से आप अपनी पसंद का Music, Text, Stickers, Transition आदि चीजे जोड़ सकते है। वीडियो एडिट करने के बाद आप Save बटन पर क्लिक करिए।
स्टेप-5 Save पर क्लिक करने के बाद एक Pop Up Show होगा जिसमें Video Quality और Frame Rate चुनने के लिए कहा जायेगा तो आप अपनी पसंद का वीडियो क्वालिटी चुन लीजिये उसके बाद Save To Gallery बटन पर क्लिक करिए। इतना करने के बाद आपका वीडियो गैलरी में सेव हो जाएगा।
Photo Video Maker With Music की मुख्य विशेषताए–
- म्यूजिक के साथ पिक स्लाइडशो बना सकते है।
- मल्टी-लेयर एडिटिंग की मदद से एक साथ वीडियो, म्यूजिक, इमेज और इफेक्ट्स जोड़ सकते हैं।
- मुफ्त स्टिकर्स मिलता है।
- वीडियो पर मनचाहा टेक्स्ट लिख सकते है।
- Glitch Effects से वीडियो शानदार लगता है।
App Name | Photo Video Maker With Music |
Size | 27 MB |
Rating | 4.2 Star |
Download | 10 Million+ |
2. mAst
अगर बात हो फोटो लगाकर वीडियो बनाने की और उसमें MAst ऐप का जिक्र न किया जाए तो ऐसा होना असंभव सा लगता है। इसकी खास बात यह है कि इसमें आपको बहुत ही कस्टमाइज्ड टेम्प्लेट्स मिलते हैं। जो आपको Birthday, Christmas, Love, Wedding जैसी अलग-अलग कैटेगरी में उपलब्ध होते हैं।
अगर आपको बर्थडे के मौके पर फोटो से वीडियो बनानी है तो सिर्फ बर्थडे कैटेगरी से एक टेम्प्लेट चुनें। फिर उस टेम्प्लेट में बर्थडे से संबंधित अपनी फोटो डाल दें। इसमें आपको किसी तरह की जटिलता नहीं होती क्योंकि टेम्प्लेट पहले से तैयार होते हैं।
आप बस अपनी फोटो को जोड़ते है और बाकी का काम यह ऐप अपने आप कर देता है। इतना करने के बाद आपका फोटो से वीडियो बनकर तैयार हो जाएगा और वह भी बिना किसी मेहनत के।
mAst की मुख्य विशेषताए–
- यह बिल्कुल फ्री में म्यूजिक फ़ाइल और बीट्स प्रदान करता है।
- ट्रेंडिंग टेम्पलेट्स का विकल्प मिलता है।
- मल्टी लैंग्वेज का सपोर्ट मिलता है।
- यह हर सप्ताह न्यू टेम्पलेट्स को अपडेट करता है।
App Name | mAst |
Size | 80 MB |
Rating | 4.0 Star |
Download | 100 Million+ |
3. Video Maker With Music & Photo
इसे एक बेस्ट ऐप कहना गलत नहीं होगा क्योंकि इससे आप फोटो, वीडियो और म्यूजिक जैसी सभी चीजें आसानी से एडिट कर सकते हैं। हालांकि यह खासतौर पर फोटो से वीडियो बनाने के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।
क्योंकि इसमें शानदार फ्रेम्स, इफेक्ट्स, ट्रांजिशन जैसे विकल्प मिलते है जिनकी मदद से आप Next Level का फोटो से वीडियो बना सकते हैं। अक्सर लोग सोशल मीडिया पर जो फोटो से वीडियो बनाते है उनकी एडिटिंग और वीडियो क्वालिटी खराब होती है।
जिससे वीडियो देखने में बेकार लगती है। लेकिन इस ऐप की मदद से आप ऐसा वीडियो बना सकते है जो बेहतरीन एडिटिंग और हाई-क्वालिटी के साथ तैयार होगा। इसे देखने के बाद लोग आपकी क्रिएटिविटी देखकर दंग रह जाएंगे।
Video Maker With Music & Photo की मुख्य विशेषताए–
- कई प्रकार के थीम्स उपलब्ध है।
- यह 100% मुफ्त है और वॉटरमार्क भी नही देता है।
- ट्रेंडी फुल लाइसेंस म्यूजिक मिलता है।
- 4K Quality में वीडियो Export कर सकते है।
- वीडियो ड्यूरेशन की कोई लिमिट नही है।
- 480P में भी वीडियो की क्वालिटी खराब नही मिलता है।
App Name | Video Maker With Music & Photo |
Size | 26 MB |
Rating | 4.4 Star |
Download | 5 Million+ |
4. InShot
InShot का नाम आपने कभी न कभी जरूर सुना होगा क्योंकि यह पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि इसे 50 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और इसे बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यही वजह है कि इसे 4.7 स्टार की शानदार रेटिंग मिली है साथ ही 21 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस पर अपने रिव्यू दिए है।
इसमें इमेज से वीडियो बनाने के लिए आपको कई शानदार विकल्प मिलते हैं। सबसे पहला विकल्प है फोटो स्लाइडशो का मिलत है जिसमें आप साउंड इफेक्ट्स जोड़ सकते हैं। साथ ही जब फोटो बदलता है तो उसके बीच में तरह-तरह के ट्रांजिशन लगा सकते हैं।
इन ट्रांजिशन पर आप ऐसा म्यूजिक भी जोड़ सकते है जो बड़े-बड़े गानों में इस्तेमाल होता है। कहने को तो आपका वीडियो फोटो से बना होगा लेकिन इसे देखकर ऐसा लगेगा जैसे यह किसी प्रोफेशनल सॉन्ग का वीडियो हो।
InShot की मुख्य विशेषताए–
- वीडियो ट्रिम कर सकते है।
- स्मार्ट कट आउट की सुविधा मिलती है।
- AI इफेक्ट्स देखने को मिलता है।
- स्मूथ स्लो मोशन का ऑप्शन है।
- वीडियो ओवरले कर सकते है।
App Name | InShot |
Size | 54 MB |
Rating | 4.7 Star |
Download | 500 Million+ |
5. YouCut
अगर आप फोटो से रील्स लेवल का वीडियो बनाने की सोच रहे है तो आप बेजीझक YouCut app का इस्तेमाल कर सकते हैं। मजे की बात यह है कि यह ऐप भी InShot द्वारा ही बनाया गया है जो इसे और ज्यादा भरोसेमंद बनाता है।
यह ऐप हर हफ्ते अपडेट होता रहता है ताकि आपको हमेशा लेटेस्ट फीचर्स और ट्रेंड्स का फायदा मिल सके। जब भी फ़ोटो से वीडियो बनाने के लिए कोई नया टेम्पलेट, गाना या इफ़ेक्ट ट्रेंड में आता है तो इसे सबसे पहले इस ऐप में शामिल किया जाता है जिससे आपको हमेशा नए और आकर्षक वीडियो बनाने का मौका मिलता है।
साथ ही यह आपको वीडियो अपलोड करने की सुविधा भी देता है जो रील्स की तरह काम करते हैं। अगर कोई वीडियो ट्रेंड में चल रहा है तो आप उसका टेम्पलेट भी कॉपी कर सकते है और अपने वीडियो को उसी स्टाइल में बना सकते हैं।
YouCut की मुख्य विशेषताए–
- 200 से ज्यादा टेम्पलेट्स मिलता है।
- फ्री है और वायरमार्क नहीं मिलता
- ऑटो कैप्शन की सुविधा मिलती है
- इंस्टेंट बैकग्राउंड रिमूव कर सकते हैं
- एक क्लिक में फोटो और वीडियो की क्वालिटी बढ़ा सकते है।
App Name | YouCut |
Size | 32 MB |
Rating | 4.7 Star |
Download | 100 Million+ |
FAQs
Q1. फोटो से वीडियो बनाने वाला अच्छा ऐप कौन सा है?
फ़ोटो से वीडियो बनाने वाली सबसे अच्छा ऐप InShot है क्योकि इसे 22 मिलियन यूज़र्स ने 4.7 का Star Rating दिया है।
Q2. फोटो से फ्री में वीडियो बनाने के लिए कौन सा ऐप बेस्ट है?
फ्री में फ़ोटो से वीडियो बनाने के लिए Video Maker With Music & Photo है जिसका इस्तेमाल मैने खुद भी किया है और इस ऐप के About सेक्शन में भी मेंशन किया गया है कि यह पूरी तरह से मुफ्त है।
Q3. क्या मैं अपने वीडियो में संगीत जोड़ सकता हूँ।
बिल्कुल अधिकांश फोटो वीडियो मेकर सॉफ्टवेयर आपको अपने वीडियो में संगीत जोड़ने की सुविधा देते हैं। आप अपने पसंदीदा गानों का उपयोग कर सकते हैं या ऐप में उपलब्ध रॉयल्टी-फ्री संगीत का चयन कर सकते हैं।
LAST WORD
तो दोस्तो अगर आपको जल्दी और आसानी से फोटो से वीडियो बनाना है तो Photo Video Maker With Music ऐप सबसे बढ़िया विकल्प है। वही अगर आप स्टाइलिश और प्रोफेशनल लेवल का वीडियो तैयार करना चाहते हैं तो InShot और YouCut जैसे ऐप्स आपकी मदद करेंगे।
तो अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और कमेंट बॉक्स के माध्यम से Feedback देना बिल्कुल भी ना भूले इससे हमें अपने लेख को सुधारने में मदद मिलती है। लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद।!
Leave a Reply