![instagram-qr-code-kaise-nikale](https://hrbi.org/wp-content/uploads/2025/01/instagram-qr-code-kaise-nikale.webp)
आप सभी का हमारे एक और नए ब्लॉग पोस्ट में स्वागत है जिसमे आज मैं आपको बताने वाला हूँ कि Instagram Qr Code कैसे निकाले? तो अगर आप भी अपने इंस्टाग्राम का QR Code देखना चाहते तो यह लेख पूरा पढ़े।
Table of Contents
इंस्टाग्राम का QR Code क्या है?
दोस्तो Instagram QR Code एक तरह का बारकोड होता है जो हर Instagram यूजर के लिए अलग-अलग होता है। अगर कोई व्यक्ति आपके QR Code को Scan करता है तो वह सीधा आपके Instagram अकाउंट पर पहुंच जाता है। जिससे लोगो को इंस्टाग्राम अकाउंट ढूढने के लिए इधर-उधर भटकना नही पड़ता।
Instagram QR Code कैसे निकाले?
तो चलिए दोस्तो। बिना समय गवाते जानते है इंस्टाग्राम QR कोड निकालने के बारे में जो कि बहुत आसान है। आपको बस नीचे बताए गए गाइड को ध्यानपूर्वक फॉलो करना है उसके बाद आप आपके इंस्टाग्राम अकॉउंट का QR कोड डाउनलोड कर सकते है।
स्टेप-1 सबसे पहले आप Instagram app को Open करे उसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन हो जाये।
![](https://hrbi.org/wp-content/uploads/2025/01/instagram-login.webp)
स्टेप-2 इंस्टाग्राम में लॉगिन करने के बाद आप होमपेज पर पहुँच जायेंगे। जहाँ आपको सबसे नीचे में दाहिने तरह Profile का ऑप्शन देखने को मिलेगा तो उसपर क्लिक करे।
![](https://hrbi.org/wp-content/uploads/2025/01/open-profile-page.webp)
स्टेप-3 जब आप Profile Page पर पहुँच जायेंगे तो वहाँ आपको Share Profile का ऑप्शन देखने को मिलेगा तो उसपर क्लिक करे।
![](https://hrbi.org/wp-content/uploads/2025/01/share-profile.webp)
स्टेप-4 अब आपको आपके Instagram Account का QR Code देखने को मिल रहा होगा उसके नीचे में आपको Share Profile और Download का ऑप्शन दिख रहा होगा। Download पर क्लिक करने के बाद आपका QR Code डाउनलोड हो जाएगा
![](https://hrbi.org/wp-content/uploads/2025/01/Instagram-qr-code.webp)
वेबसाइट की मदद से Instagram Qr Code निकाले?
अगर आप मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप या किसी भी डिवाइस में वेबसाइट की मदद से Instagram चला रहे है और Instagram.com से अपना QR Code निकालना चाहते है तो नीचे बताए गए Steps को Follow करें।
स्टेप-1 सबसे पहले मोबाइल या कंप्यूटर में किसी Browser को Open करे और उसमें Instagram.com लिखकर Search करे उसके बाद Instagram.com की वेबसाइट Open हो जाएगी।
![](https://hrbi.org/wp-content/uploads/2025/01/instagram.com-website.webp)
स्टेप-2 Website Open करने के बाद आपको नीचे में Login का विकल्प देखने को मिलेगा तो आप उसपर क्लिक करे और Username और Password डालकर Login हो जाये।
![](https://hrbi.org/wp-content/uploads/2025/01/login.webp)
स्टेप-3 Instagram में Login होने के बाद सबसे नीचे Right side में Profile आइकॉन पर Click करे।
![](https://hrbi.org/wp-content/uploads/2025/01/profile.webp)
स्टेप-4 Profile आइकॉन पर Click करने के बाद सबसे ऊपर Left कॉर्नर पर Setting का Gear(⚙️) आइकॉन देखने को मिलेगा इसपर Click करें।
![](https://hrbi.org/wp-content/uploads/2025/01/setting-gear-icon.webp)
स्टेप-5 Setting पर Click करने के बाद सबसे नीचे में QR Code का ऑप्शन मिलेगा तो इसपर Click करे।
![](https://hrbi.org/wp-content/uploads/2025/01/qr-option.webp)
स्टेप-6 अब आपका Instagram QR Code स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या इसे दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं।
![](https://hrbi.org/wp-content/uploads/2025/01/download-qr-code.webp)
Instagram QR Code कैसे Scan करे?
![](https://hrbi.org/wp-content/uploads/2025/01/instagram-qr-code-kaise-scan-kare.webp)
Instagram QR Code को स्कैन करना बेहद आसान है। हमने आपको ऊपर जो तरीका बताया है उसमें ‘Share Profile’ वाले ऑप्शन में जाने पर QR Code दिख जाता है। उसी स्क्रीन के ऊपर कोने में स्कैन करने का ऑप्शन भी दिखाई देता है। वहाँ से आप सीधे QR कोड स्कैन कर सकते हैं।
LAST WORD
तो दोस्तो उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको इसमें दी गई जानकारी उपयोगी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमारी वेबसाइट पर आने के लिए धन्यवाद।
Leave a Reply