क्या आप भी मोबाइल से एक शानदार पोस्टर बनाना चाहते है जिससे आपके बिज़नेस को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक प्रमोट किया जाये तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये है क्योकि आज मैं आपको Poster Banane Wala Apps के बारे में बताने वाला हूँ जिससे आप घर बैठे एक प्रोफेशनल पोस्टर बना सकते है।
पोस्टर हमेशा से ही किसी भी बिज़नेस को प्रमोट करने का सबसे बढ़िया तरीका रहा है। पहले के समय में लोग हाथ से पोस्टर बनाते थे और उन्हें दुकानों, दीवारों या भीड़भाड़ वाली जगहों पर चिपकाते थे। लेकिन अब यह तरीका पूरी तरह बदल गया है।
क्योकि आजकल डिजिटल पोस्टर का ज़माना है जिसे बनाने के लिए आपको किसी प्रोफेशनल डिज़ाइनर को हायर करने की अवश्यकता नही है बल्कि आप खुद अपने मोबाइल से एक आकर्षक पोस्टर तैयार कर सकते है।
Table of Contents
- पोस्टर बनाने वाला ऐप्स
- 1. Canva
- 2. Poster Maker, Flyer Maker
- 3. Flyer, Poster & Graphic Design
- 4. Poster Maker With Name & image
- 5. AdBanao
- 6. AI Poster Maker
- FAQs
- Q1. पोस्टर बनाने के लिए कौन सा ऐप इस्तेमाल किया जाता है ?
- Q2. मोबाइल में पोस्टर कैसे बनाते हैं ?
- Q3. बेस्ट फ्री ऑनलाइन पोस्टर मेकर कौन है ?
- LAST WORD
पोस्टर बनाने वाला ऐप्स

दोस्तो इन ऐप्स की मदद से पोस्टर और बैनर बनाना अब और भी आसान हो गया है। यहाँ आपको ढेर सारे शानदार पोस्टर टेम्प्लेट्स मिलेंगे। वो भी अलग-अलग कैटेगरी में। इससे आप बिना ज्यादा समय लगाए प्रोफेशनल पोस्टर तैयार कर सकते है।
1. Canva

अगर हम पोस्टर बनाने की बात करे तो Canva इसमें भी माहिर है क्योंकि इसमें पोस्टर बनाने के लिए बेहतरीन एडिटिंग टूल्स मिलते है जिनका इस्तेमाल कोई भी नौसिखिया आसानी से कर सकता है भले ही उसे डिज़ाइनिंग का ज्यादा ज्ञान न हो।
क्योकि कैनवा पर आपको लाखों की संख्या में बने हुए Templates का कलेक्शन मिलता है जिसे Edit भी किया जा सकता है। बस आपको अपनी पसंद का एक Templates चुन लेना है उसके बाद आप उसमे जैसा चाहे वैसा Customization कर सकते है।
Canva App से Poster कैसे बनाये ?
स्टेप-1 सबसे पहले आप Canva app को नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड करे और इसे Open करे।

स्टेप-2 जैसे ही आप इसे Open करेंगे तो आपको Sign Up करने के लिए कहा जायेगा तो आप जिस भी ईमेल आईडी से Canva पर अपना अकाउंट बनाना चाहते है उस ईमेल आईडी को सेलेक्ट करे।

स्टेप-3 अब आपका Canva app सफलतापूर्वक Open हो जाएगा। आपको यहाँ पर कई सारे विकल्प देखने को मिलेगा लेकिन आप सबसे ऊपर में Search Bar के ऑप्शन पर क्लिक करे।

स्टेप-4 अब आपको जिस भी तरह का Poster बनाना है उस Poster का नाम Search Bar में टाइप करें। जैसे कि मुझे Business Poster बनाना है तो मैने Business Poster Search Bar में टाइप किया है।

स्टेप-5 अब आपको यहाँ पर हज़ारो की संख्या में Poster का Template देखने को मिल जाएगा। जैसे कि मुझे Business Poster की पूरी लिस्ट देखने को मिल रही है। आपको जो भी Poster अच्छा लग रहा है उस Poster पर क्लिक करे।

स्टेप-6 जैसे ही आप Poster सेलेक्ट कर लेंगे उसके बाद Poster Open हो जाएगा जिसे आप एडिट भी कर सकते है। पोस्टर Edit करने के लिए आपको नीचे में Font, Text Styles, Color, Size आदि का विकल्प देखने को मिल जाएगा तो आप पोस्टर को एडिट करदे।

स्टेप-7– जब आप पोस्टर को पूरी तरह अपने लिए कस्टमाइज कर लेंगे उसके बाद आपको सबसे ऊपर में दाहिने तरफ डाउनलोड का आइकॉन देखने को मिल रहा होगा तो उसपर क्लिक करे।

स्टेप-8 अब आपको Print, Share Link Whatsapp आदि जगह पोस्टर शेयर कर सकते है उसके साथ मे पोस्टर डाउनलोड का बटन भी देखने को मिलेगा तो आप डाउनलोड पर क्लिक करके अपना पोस्टर डाउनलोड कर सकते है।

Canva की मुख्य विशेषताए–
- यह फ्री होने के बावजूद एक भी Ads देखने को नही मिलता है।
- आप पोस्टर को बिना वॉटरमार्क के डाउनलोड कर सकते है।
- आसान एडिटिंग टूल्स है।
- 12 भारतीय भाषा का सपोर्ट मिलता है।
- इसमे 20 लाख से भी ज्यादा Royalty Free Images देखने को मिलता है।
- 500 से ज्यादा आकर्षक फोंट्स और इफेक्ट्स मिलता है।
App Name | Canva |
Size | 15 MB |
Rating | 4.5 Star |
Download | 100 Million+ |
2. Poster Maker, Flyer Maker

अगर आप कम समय मे अपनी पसंद का पोस्टर बनाना चाहते है तो यह एप्पलीकेशन आपके लिए ही लाया गया है। जिसमे 20 हज़ार से भी ज्यादा पोस्टर टेम्पलेट देखने को मिलता है।
जो 20 हज़ार टेम्पलेट्स इसमे उपलब्ध है वो अलग-अलग कैटेगरी में है जैसे- बिज़नेस, इवेंट्स, सोशल मीडिया आदि और केवल बिज़नेस कैटेगरी में 500+ टेम्पलेट्स है तो आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है कि गेमिंग और बर्थडे कैटेगरी में कितने सारे टेम्पलेट्स उपलब्ध होंगे।
Poster Maker, Flyer Maker App से पोस्टर कैसे बनाये ?
स्टेप-1 सबसे पहले आप इस ऐप को डाउनलोड करे और इसे Open करे।

स्टेप-2 जैसे ही आप इसे Open करेंगे तो आपको होम पेज पर ही बहुत सारे पोस्टर्स देखने को मिल जाएगा। अपनी पसंद का पोस्टर्स बनाने के लिए आप नीचे में Explore ऑप्शन पर क्लिक करे।

स्टेप-3 Explore पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पोस्टर्स की सभी केटेगरी देखने को मिलेगा आपको जिस भी कैटेगरी में पोस्टर बनाना है उस केटेगरी पर क्लिक करे जैसे कि मुझे Republic Day का पोस्टर बनाना है तो मैने Republic Day के केटेगरी पर क्लिक किया है।

स्टेप-4 अब आपके सामने उस कैटेगरी से संबंधित पोस्टर्स की पूरी लिस्ट देखने को मिलेगा जिस कैटेगरी में आपको पोस्टर बनानी है जैसे की मुझे सबसे पहला वाला पोस्टर अच्छा लग रहा है तो मैने पहले वाले पोस्टर पर क्लिक कर दिया है।

स्टेप-5 अब आप इस पोस्टर को अपनी जरूरत कस्टमाइज कर सकते है। यहाँ पर आपको Poster Edit करने के लिए सभी प्रकार के विकल्प देखने को मिल जाएगा। जब आप पोस्टर्स को एडिट कर लेंगे उसके बाद सबसे ऊपर में दाहिने तरह Save का बटन देखने को मिलेगा इसपर क्लिक करे।

स्टेप-6 अब आपके सामने JPG, PNG, PDF का ऑप्शन देखने को मिलेगा आप जिस भी Image Format में अपना Poster Save करना चाहते है उस Format को सेलेक्ट करे। उसके बाद नीचे में Save बटन पर क्लिक करे।

इतना करने के बाद आपका Poster आपकी गैलरी में Save हो जाएगा
Poster Maker, Flyer Maker की मुख्य विशेषताए–
- यह पोस्टर एडिट करने के लिए सबसे आसान ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग टूल देता है।
- इससे आप चाहे तो बिल्कुल Scratch से पोस्टर बना सकते है।
- अलग-अलग स्क्रीन साइज और प्लेटफॉर्म्स के लिए पोस्टर सेव कर सकते है।
- पोस्टर से वॉटरमार्क हटाने के लिए Ads देखने का विकल्प मिलता है।
App Name | Poster Maker, Flyer Maker |
Size | 31 MB |
Rating | 4.6 Star |
Download | 5 Million+ |
3. Flyer, Poster & Graphic Design

यह एक ऐसा ऐप है जिसमे आपको सिर्फ पोस्टर बनाने से संबंधित ही विकल्प देखने को मिलता है और आपको जानकर खुशी होगी कि यह एप्पलीकेशन आपको ढेर सारे फ़ीचर्स फ्री में प्रोवाइड करता है।
यानी की इसमे प्रीमियम मेम्बरशिप का भी विकल्प मिलता है पर दोस्तो सच तो यह है कि आपको Free में ही इतना ज्यादा Editing Tools और Option देखने को मिल जाएगा कि आपको प्रीमियम लेने का ख्याल भी नही आएगा।
क्योकि यह पचास हज़ार से भी ज्यादा Templates देता है जिसमे पच्चीस हजार बिल्कुल Free है। तो अगर कोई ऐप 25000 Templates Free में प्रदान कर रहा है तो भला कौन प्रीमियम लेने के बारे में सोच सकता है।
साथ मे टेम्पलेट्स को एडिट भी तो कर सकते है और आप सभी जानते होंगे कि अगर हम एडिटिंग का सही इस्तेमाल करे तो एक टेम्पलेट्स से हम 100 से भी ज्यादा Posters बना सकते है वो भी अपने दिमाग का इस्तेमाल करके।
Flyer, Poster & Graphic Design की मुख्य विशेषताए–
- पचास हज़ार से ज्यादा डिज़ाइन किये गए पोस्टर उपलब्ध है।
- Animation बैनर बना सकते है।
- Background बदलने का विकल्प है।
- बहुत सारी स्टाइलिश फ़ॉन्ट्स है।
- एक ही पोस्टर को अलग-अलग Screen साइज में कन्वर्ट कर सकते है।
App Name | Flyer, Poster & Graphic Design |
Size | 32 MB |
Rating | 4.4 Star |
Download | 10 Million+ |
4. Poster Maker With Name & image
अगर आप किसी ऐसे ऐप की तलाश कर रहे है जिसके द्वारा सिर्फ पोस्टर्स ही बनाया जा सके और जो सिर्फ पोस्टर बनाने के लिए पॉपुलर हो। जिससे अन्य एडिटिंग का काम नही किया जाए तो यह एप्पलीकेशन आपके लिए ही लाया गया है।
जिसमें आपको कमाल के Posters देखने को मिलता है जिसे एडिट करने की भी आवश्यकता नही है क्योकि सभी चीजें इतने बढ़िया क्वालिटी का मिलेगा की आपको Extra Effort लगाना नही पड़ेगा। आपको सिर्फ अपने Poster का Purpose बदल देना है।
जैसे कि आपका Business या Festival के लिए Banner बना रहे है तो अपने Festival का नाम लिखे और Images भी बदल सकते है और यह आपको Free Images भी देता है जिससे Poster को Unique बनाना आसान हो जाता है।
Poster Maker With Name की मुख्य विशेषताए–
- अपने बिज़नेस के लिए त्योहार और इवेंट्स पोस्टर बनाये।
- Shapes और स्टिकर्स भी है।
- ढ़ेर सारे बैकग्राउंडस इमेज है।
- Color के बैकग्राउंड के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
- Color Picket टूल उपलब्ध है।
App Name | Poster Maker With Name & image |
Size | 4.6 MB |
Rating | 36 Star |
Download | 1 Million+ |
5. AdBanao

यदि आप अपने त्योहार के लिए पोस्टर बनाना चाहते है तो आप AdBanao का उपयोग कर सकते है। आप चाहे हिन्दू हो या मुस्लिम या आप सिख हो। इससे फर्क नही पड़ता है क्योकि AdBanao में सभी धर्मों के त्योहार के लिए Poster देखने को मिलता है।
उसके साथ मे यह Business Posters के लिए भी कमाल का फ़ीचर्स प्रोवाइड करता है जो आपको दूसरे एप्पलीकेशन में देखने को नही मिलेगा क्योकि इसमे आप अपने Brand का Details अपलोड कर देते है उसके बाद आपको कभी भी Template एडिट करना नही पड़ता है।
क्योकि यह अपने सभी Templates में आपके Brand का नाम और डिटेल्स Show करता है जिसकी वजह से आपको कुछ भी एडिट नही करना पड़ता है। बल्कि सभी चीजें पहले से करा कराया मिल जाता है आपको सिर्फ Poster Save करना होता है।
AdBanao की मुख्य विशेषताए–
- अपने पोस्टर को व्हाट्सएप्प स्टीकर में बदल सकते है।
- 15 लाख से ज्यादा इमेज और 5 लाख से ज्यादा वीडियो है।
- बने बनाये बिज़नेस Ads देखने को मिलता है।
- Gif भी बना सकते है।
- बैनर में म्यूजिक लगा सकते है।
App Name | AdBanao |
Size | 43 MB |
Rating | 4.5 Star |
Download | 1 Million+ |
6. AI Poster Maker

आप सभी जानते होंगे कि आज के समय मे AI का चलन कितना ज्यादा बढ़ गया है। इसीलिए सभी तरह के एप्पलीकेशन में AI का Integration देखने को मिल जाएगा।
इससे पोस्टर बनाने के लिए Prompt लिखना होता है जिस तरह हम Gemini AI में अपना सवाल लिखते है तो Gemini उसका जवाब देता है बिल्कुल उसी प्रकार आपको इसमें अपना सवाल लिखना होता है कि आपको किस तरह का Poster चाहिए।
Business Poster बनाना है तो अपने Business का नाम Contact Information और अपने Business के बारे में सभी Information लिखे जो आपको Poster के ऊपर चाहिए उसके बाद Generate पर क्लिक करे।
अब AI आपके द्वारा लिखे गए Prompt के अनुसार आपको एक बढ़िया पोस्टर बनाकर देगा और आप चाहे तो अपने पोस्टर में बदलाव करने के लिए दुबारा Prompt भी लिख सकते है और इसबात का ध्यान रखे कि यह ऐप आपको Free में केवल 10 Poster बनाने का मौका देता है।
AI Poster Maker की मुख्य विशेषताए–
- Image का Background Remove करने का ऑप्शन है।
- आप Prompt लिखकर इमेज बना सकते है।
- टेम्पलेट की बड़ी Liabrary है।
- Royalty Free Images और इकॉन्स का बड़ा कलेक्शन मौजूद है।
- AI से Poster का Background Generate कर सकते है।
App Name | AI Poster Maker |
Size | 14 MB |
Rating | 4.5 Star |
Download | 500 K+ |
FAQs
Q1. पोस्टर बनाने के लिए कौन सा ऐप इस्तेमाल किया जाता है ?
Poster बनाने के लिए Canva App लोगो द्वारा काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
Q2. मोबाइल में पोस्टर कैसे बनाते हैं ?
Mobile से पोस्टर बनाने के लिए आप पोस्टर बनाने वाले ऐप्स और ऑनलाइन वेबसाइट का उपयोग कर सकते है।
Q3. बेस्ट फ्री ऑनलाइन पोस्टर मेकर कौन है ?
अगर आप ऑनलाइन फ्री पोस्टर मेकर ऐप के बारे में पूछ रहे है तो उसके लिए Canva.com सबसे अच्छा है जिससे आप ऑनलाइन वेबसाइट द्वारा भी पोस्टर बना सकते है।
LAST WORD
उम्मीद करता हूँ कि आपको आज का यह आर्टिकल Useful लगा होगा जिसे पढ़ने के बाद आप किसी भी तरह का पोस्टर्स बना सकते है चाहे आपको चुनाव, बिज़नेस, फेस्टिवल आदि का पोस्टर्स बनानी हो।
अगर आपके मन मे आज के लेख से संबंधित किसी भी तरह का सवाल है तो आप बेजीझक कमेंट में अपना सवाल लिख सकते है। मैं आपके सवालो का जवाब जरूर देने की कोशिश करूँगा। तब तक अपना और अपनों का ख्याल रखे।
प्रातिक्रिया दे