अगर आप कंप्यूटर चलाना चाहते है पर आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप नही है जिससे कंप्यूटर चलाने का अनुभव लिया जाए तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है क्योकि मैं आज आपको मोबाइल को कंप्यूटर बनाने वाला Apps के बारे में बताने वाला हूँ।
जिसकी मदद से आपका स्मार्टफोन एक असली कंप्यूटर की तरह दिखेगा पर एक असली कंप्यूटर की तरह काम नही करेगा सिर्फ आपके फ़ोन का इंटरफ़ेस Windows 7 या Windows 11 की तरह हो जाएगा जिसमे आप कंप्यूटर के Heavy Software तो नही चला सकते है।
पर आपके मोबाइल के जो Apps होंगे वो सभी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कि तरह दिखेगा जैसे कि आपके फ़ोन में PicsArt app है तो वह इस तरह देखने मे लगेगा कि कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर इनस्टॉल है यानी कि आपको कंप्यूटर का पूरा अनुभव मिलने वाला है।
मोबाइल को कंप्यूटर बनाने वाला ऐप्स

मोबाइल को PC बनाने वाला Apps से आपका मोबाइल एक Real PC की तरह काम तो नहीं करेगा परंतु कंप्यूटर के कई महत्वपूर्ण कार्य यह आसानी से कर सकता है। मोबाइल के माध्यम से आप Typing, File Management, Multi Tab का इस्तेमाल और पासवर्ड लॉक जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते है।
उसके साथ मे कंप्यूटर की तरह कर्सर पॉइंटर भी देखने को मिलता है जो मोबाइल के टच स्क्रीन पर काम तो करता ही है पर आप कंप्यूटर की तरह अनुभव लेना चाहते है तो उसके लिए एक Mouse और Keyboard होना चाहिए जिसे आप अपने मोबाइल से OTG के माध्यम से कनेक्ट कर सकते है। तो चलिए अब अपने मुद्दे पर आते है।
यह भी पढ़े-
Table of Contents
- 1. Win7 Simu
- 2. Computer Launcher Pro
- 3. Computer Launcher – Win Style
- 4. HyperDroid – PC Launcher
- 5. Microsoft Launcher
- 6. Win 11 Launcher
- FAQs
- Q1. अपने फोन को कंप्यूटर कैसे बनाएं?
- Q2. क्या मोबाइल से कंप्यूटर चलाना सीख सकते हैं?
- Q3. मोबाइल में कंप्यूटर ऐप कैसे डाउनलोड करें?
- Q4. कौन सा ऐप मेरे फोन को कंप्यूटर में बदल सकता है ?
- LAST WORD
1. Win7 Simu
दोस्तो जो मज़ा Windows 7 चलाने में है वो मज़ा Windows 10 या 11 में कहा है इसीलिए मैं आपको Win7 Simu एप्प के बारे में बता रहा हूँ। जिसे अपने फोन में इनस्टॉल करने के बाद आपका मोबाइल विंडोज 7 वाले कंप्यूटर की तरह हो जाएगा।
जिसमे आपको कंप्यूटर की तरह Right Click देखने को मिलता है जिसमे Refresh, Personalize, Folder सभी विकल्प देखने को मिलता है जो एक असली कंप्यूटर में होता है साथ ही Microsoft Paint सॉफ्टवेयर भी मिलता है।
जो पूरी तरह से काम करता है उसके अलावा बहुत सारे Themes और Wallpaper भी देखने को मिलता है और यदि आपके पास कीबोर्ड है तो उसे कनेक्ट करने के बाद Short Key का भी लाभ उठा सकते है जैसे कि Control+C Press करेंगे तो टेक्स्ट कॉपी हो जाएगा और Control+V Press करेंगे तो कॉपी किया गया टेक्स्ट Paste हो जाएगा।
इसमे आपको Multiple User बनाने का विकल्प मिल जाता है जिससे अगर आपके घर मे एक से अधिक लोग रहते है तो उनके लिए अलग-अलग User ID और Password बना सकते है। ऐसा करने से सभी लोगो का पर्सनल अकॉउंट बन जाता है।
यानी कि कंप्यूटर तो एक ही होगा लेकिन जो व्यक्ति अपने User ID और Password से लॉगिन करेगा उसके लिए कंप्यूटर बिल्कुल नया जैसा महसूस होगा। जो भी काम वह करेगा जैसे फोटो, वीडियो या फाइल बनाना वो सब उसी के अकाउंट में सुरक्षित रहेगा।
App Name | Win7 Simu |
Size | 29 MB |
Rating | 4.1 Star |
Download | 10 Million+ |
2. Computer Launcher Pro
Computer Launcher Pro मेरा पसंदीदा ऐप्स में से एक है जिसका इस्तेमाल मैने अपने मोबाइल को कंप्यूटर बनाने के लिये किया था। तब जब मेरे पास लैपटॉप नही था। अभी तो फिलहाल मेरे पास लैपटॉप है फिर भी मुझे कभी-कभी इस ऐप की अवश्यलता पड़ ही जाती है।
इसका User Interface देखने मे थोड़ा-थोड़ा विंडोज 11 की तरह लगता है पर यह उससे थोड़ा Different है क्योकि Menu आइकॉन तो लेफ्ट साइड में देखने को मिलता है पर आइकॉन का स्टाइल बिल्कुल भी Windows के आइकॉन से मेल नही खाता है।
इसीलिए यह आपके फोन को कंप्यूटर की तरह तो बनाता ही है पर यह यूज़र्स को बिल्कुल अलग अनुभव प्रदान करता है जो Specially मोबाइल फ़ोन में Properly वर्क करने के लिए बनाया गया है क्योकि असली कंप्यूटर को फ़ोन में सही से वर्क करवाना कोई आसान काम नही है।
उसके लिए महंगा फोन होना चाहिए जिसका प्रोसेसर मजबूत हो पर यह एप्पलीकेशन Low Specification वाले स्मार्टफोन में भी आसानी से काम करता है जिससे जिनके पास महंगा मोबाइल खरीदने के पैसे नही है वो लोग भी अपने मोबाइल में कंप्यूटर चला सकते है।
App Name | Computer Launcher Pro |
Size | 12 MB |
Rating | 4.4 Star |
Download | 1 Million+ |
3. Computer Launcher – Win Style

जैसा कि आपको इसका नाम सुनकर ही समझ आ गया होगा कि यह आपको विंडोज स्टाइल में Launcher प्रदान करता है। ऊपर में मैने आपको Apps के बारे में बताया था उसका लुक कंप्यूटर से थोड़ा Different देखने मे लग सकता है।
पर यह 100% विंडोज 10 वाली स्टाइल देता है जो पहली मर्तबा देखने मे विंडोज 10 ही लगता है जिसमे स्मार्ट मेनू देखने को मिलता है जिससे आप ऐप्स को क्विक एक्सेस कर सकते है और Original Windows Style में Menu आइकॉन भी देखने को मिलता है।
मुझे इसकी सबसे खासबात यह लगता है कि यह हमेशा अपने-आप को Updated रखता है क्योकि जब भी विंडोज़ का कोई लेटेस्ट वर्शन आता है तो यह ऐप विंडोज के लेटेस्ट वर्शन के साथ मे अपडेट हो जाता है जिससे आपको समय-समय पर कंप्यूटर के नए फ़ीचर्स के साथ Updated रहने का मौका मिलता है।
साथ ही। इसमे आपको Advance File Explorer देखने को मिलता है जिससे आप अपने किसी भी File और Apps का नाम Search ऑप्शन के माध्यम से ढूंढते है तो बिल्कुल सेकंडों में वह फ़ाइल आपके सामने दिखने लगता है जिससे आप कम समय मे ज्यादा से ज्यादा Files को Create, Rename, Move, Copy आदि कार्य कर सकते है।
App Name | Computer Launcher – Win Style |
Size | 4.3 MB |
Rating | 4.1 Star |
Download | 1 Million+ |
4. HyperDroid – PC Launcher

यदि HyperDroid app को एक Mini Computer कहा जाए तो शायद ग़लत नही होगा क्योकि यह भले ही देखने मे छोटे स्क्रीन का हो पर काम पूरा लैपटॉप की तरह करता है और यह Portrait Mode अथवा Landscape Mode दोनों को सपोर्ट करता है जिससे आप मोबाइल व्यू में भी कंप्यूटर चलाने का मज़ा ले सकते है।
इसका Notification Panel भी कमाल का है जिसमे सभी Important Options देखने को मिलता है जैसे कि WiFi, Bluetooth, Keyboard Layout यहाँ तक कि Settings का भी विकल्प मिलता है जो इसे जल्दी Access करने में मदद करता है।
उसके अलावा यह कई प्रकार के Task Bar देता है जिसमे कभी मेनू का बटन आगे होता तो कभी पीछे। जिन्हें आप कस्टमाइज भी कर सकते है और सबसे मजे की बात तो यह है की Task Bar के Element Drag & Drop की मदद से जिधर चाहे उधर लगा सकते है।
App Name | HyperDroid – PC Launcher |
Size | 3.6 MB |
Rating | 4.4 Star |
Download | 100 K+ |
5. Microsoft Launcher

अगर बात हो मोबाइल को कंप्यूटर बनाने की और उसमे Microsoft Launcher का नाम नही लिया जाए ऐसा कभी हो ही नहीं सकता है क्योंकि यह Microsoft द्वारा launch किया गया ऑफिशियल ऐप है और आप सभी जानते ही होंगे की जितने भी कंप्यूटर आते है उन सभी में Microsoft का Windows Software Install होता है।
पर मोबाइल के लिए Microsoft द्वारा कोई Operating System फिलहाल तो देखने को नही मिल रहा है क्योकि पहले हुआ करता था पर साल 2020 में Discontinue कर दिया गया था शायद यही कारण है कि मोबाइल के लिए यह ऐप लाया गया है।
जिससे आप मोबाइल में कंप्यूटर की Functionality का लाभ उठा सके और यह ऊपर बताए गए सभी ऐप्स से फ़ास्ट और स्मूथ चलने वाला है इसीलिए User Experience आपको बेस्ट मिलने वाला है।
इसमे Landscape Mode को Specially Computer की तरह डिज़ाइन किया गया है जो देखने मे बिल्कुल क्लीन लुक देता है और यह At A Glance Option भी देता है जिससे आप एक नजर में इधर-उधर की खबर जान सकते है।
App Name | Microsoft Launcher1 |
Size | 19 MB |
Rating | 4.6 Star |
Download | 50 Million+ |
6. Win 11 Launcher

अगर आप वही Android की घिसी-पीती यूजर इंटरफ़ेस को देख-देखकर परेशान हो चुके है तो Win 11 Launcher आपके लिए ही लाया गया है जो Windows 11 OS वाली यूजर इंटरफ़ेस के साथ आता है जो आपको एक PC चलाने का फील देगा।
यह देखने मे तो कंप्यूटर की तरह लगता है पर स्क्रीन साइज को मोबाइल के स्क्रीन साइज को ध्यान में रखकर बनाया गया है ताकि मोबाइल में यह बिल्कुल परफेक्ट साइज का दिखे और यह अच्छा दिखता भी है।
शायद यही कारण है कि स्टार्ट मेनू बिल्कुल Perfect दिखता है जिसे देखकर कोई भी यह नही कह सकता है कि यह एक मोबाइल है बल्कि पहली नजर में सामने वाला व्यक्ति यही कहेगा कि यह एक Mini Computer है।
यहाँ तक कि आप उस व्यक्ति को अपना मोबाइल चलाने के लिए भी दे देंगे तो वह समझ नही पायेगा की यह Android Phone है क्योकि सभी Functions, Home Page, Start Menu, File Manager, Settings सभी चीजें देखने मे असली कंप्यूटर की तरह लगता है तो भला वो कैसे समझ पायेगा की यह एक Launcher है।
App Name | Win 11 Launcher |
Size | 9.7 MB |
Rating | 4.6 Star |
Download | 5 Million+ |
यह भी पढ़े-
FAQs
Q1. अपने फोन को कंप्यूटर कैसे बनाएं?
दोस्तो अपने फ़ोन को कंप्यूटर बनाने के लिए आप किसी भी Computer Launcher app को डाउनलोड कर सकते है जो आपके मोबाइल को कंप्यूटर बनाता है।
Q2. क्या मोबाइल से कंप्यूटर चलाना सीख सकते हैं?
जी हाँ आप Computer सीखने वाला Apps की मदद से मोबाइल से कंप्यूटर चालान सिख सकते है।
Q3. मोबाइल में कंप्यूटर ऐप कैसे डाउनलोड करें?
मोबाइल में कंप्यूटर ऐप डाउनलोड करने के लिए कई सारी वेबसाइट और प्लेटफॉर्म्स उपलब्ध है पर Google Play Store सबसे ज्यादा Trusted प्लेटफॉर्म्स है जो सभी एंड्राइड फ़ोन में डिफ़ॉल्ट रूप से देखने को मिलता है।
Q4. कौन सा ऐप मेरे फोन को कंप्यूटर में बदल सकता है ?
Win 11 Launcher App आपके फ़ोन को पूरी तरह से कंप्यूटर में बदल देता है।
LAST WORD
तो दोस्तो कैसे लगा आज का यह आर्टिकल जिसमे मैने आपको मोबाइल में कंप्यूटर चालने वाला Apps के बारे में पूरी जानकारी दी है उसके अलावा अगर मुझसे कोई भी चीज बताने में रह गया हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं मैं आपके सवाल का जवाब जरूर देने की कोशिश करूँगा।
साथ ही इस आर्टिकल को अपने करीबी और मित्रगणों के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूले ताकि उन्हें भी अपने मोबाइल को कंप्यूटर बनाने के लिए सही ऐप्स के बारे में जानकारी मिल सके। तो चलिए दोस्तो मिलते है किसी नए लेख में नई जानकारी के साथ।
प्रातिक्रिया दे