अगर आप भी एग्जाम की तैयारियों से परेशान हो गए है और किसी ऐसे प्लेटफॉर्म की तलाश कर रहे है जो आपकी हर छोटी से बड़ी सवालों का जवाब सेकण्डों में दे और सिर्फ सवाल का जवाब ही नही दे बल्कि उसे सॉल्व करने के प्रक्रिया स्टेप दर स्टेप समझाएं।
तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है क्योंकि आज मैं आपको इस लेख में Kisi Bhi Question Ka Answer Dene Wala Apps के बारे में बताने वाला हूँ। जिसकी मदद से आप किसी भी सब्जेक्ट कोई सा भी कठिन प्रश्नों को आसानी से हल कर सकते है।
ज्ञान की दुनिया अब आपके उंगलियों पर है अब आप इनसे मनचाहे रूप से बेसुमार सवालों का जवाब पूछ सकते है इन Apps के पास लाखों-करोड़ों सवालों का जवाब पहले से मौजूद होते है ये आपके सवाल का जवाब खोजने के लिए बेहद तेजी से काम करते है।
Table of Contents
किसी भी क्वेश्चन का आंसर देने वाला Apps
अब किसी भी कठिन सवालों का जवाब ढूँढने के लिए पहले की तरह घण्टों किताबों में समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। ये Apps न केवल आपकी क़ीमती समय का बचत करता है बल्कि हर प्रश्न को प्रोफेशनल तरीक़े से सॉल्व करने का तकनीक भी प्रदान करता है।
तो आइए दोस्तों समय को बिना बर्बाद किये हुए लेख में आगे की ओर बढ़ते है और उन प्लेटफॉर्म के बारे में एक-एक कर के जानकारी प्राप्त करते है जिन्हें लाखों लोगों के द्वारा पसन्द किया गया है।
1. Doubtnut App
इस लिस्ट में सबसे पहले Doubtnut के बारे में इसलिए बता रहा हूँ क्योंकि इसे मैं भी अपने डाउट को तेजी से सॉल्व करने के लिए इस्तेमाल करता हूँ। और मैं आपको भी Suggest करूँगा की आप भी इसे एक बार जरूर उपयोग करें क्योंकि यह NCERT पर बेस एक बेहतरीन प्रश्न को हल करने का प्लेटफॉर्म है।
यह न केवल आपकी विषयों से सम्बंधित प्रश्नों का उत्तर देता है बल्कि आप इसके मदद से जनरल नॉलेज से सम्बंधित Question भी पूछ सकते है और उसका उत्तर सेकण्डों में पा सकते है। तो इसे सही तरह से इस्तेमाल करने के बारे में नीचे की ओर Steps में जानकारी दी गई है।
Doubtnut App से सवाल कैसे हल करें –
Step1– सबसे पहले आप निचे की ओर दिख रहे Download लिंक के माध्यम से ऐप को डाऊनलोड करें और इनस्टॉल कर के मोबाइल नंबर की जरिए लॉगिन करें।
Step2– अब आपको नीचे की ओर Homepage पर ही Ask Doubt का Option दिख रहा होगा तो उस पर क्लिक लर दे।
Step3– अब आपके सामने तीन तरह का विकल्प दिखेगा पहला Gallery दूसरा Camera और तीसरा Type करने का
Step4– अगर आपके पास पहले से प्रश्न का फोटो है तो उसे गैलरी से उपलोड कर ले नही तो फिर आप कैमरे के माध्यम से फ़ोटो खींच ले या Type वाले ऑप्शन से प्रश्न टाइप कर दें।
Step5– अब आपको Find Solution वाला विकल्प दिख रहा होगा तो उस पर क्लिक कर दे। अब आपके प्रश्न के कई सारे हल आपके सामने दिख रहे होंगे।
Doubtnut App का मुख्य विशेषता –
- इससे आप Class 6 से लेकर 12th तक का सभी प्रश्नों का हल खोज सकते है।
- इसकी मदद से आप JEE, NEET और IIT के भी प्रश्नों का हल खोज सकते है।
- यह आपके प्रत्येक प्रश्न का एक से ज्यादा हल देते है।
- अब यह Allen Group का हिस्सा बन चुका है।
App Name | Doubtnut App |
Size | 26 Mb |
Rating | 4.3 Star |
Download | 50 Million + |
2. Brainly App
अगर आप किसी भी प्रश्न को मात्र स्कैन कर के तेजी के साथ हल करना चाहते है तो फिर आप इसे एक बार जरूर आजमायें क्योंकि यह आपको सवाल को कैमरे के माध्यम से स्कैन कर के सॉल्व करने का विकल्प प्रदान करता है। साथ ही यह आपको 3000+ FREE textbook solutions प्रदान करता है।
जो आपकी एग्जाम की तैयारी में काफी मददगार साबित होगा, अगर आप IIT, JEE Main जैसे Entrance Exams की तैयारी कर रहे है या करने के बारे में सोच रहे है तो यह आपके लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। यहाँ से आप उन टीचर्स के जरिए Entrance की तैयारी कर सकते है जिन से पढ़कर लाखों बच्चों ने एग्जाम क्रैक किया है।
यहां से आप गणित, विज्ञान, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी आदि सभी विषयों की सवालों को आसानी के साथ हल कर सकते है। और सभी हल आपको वीडियो फॉर्म में देखने को मिलता है जिससे आप प्रश्न हल करने की प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते है।
Brainly App की मुख्य विशेषता –
- यह आपको हर प्रश्न का हल वीडियो माध्यम में देता है।
- यहां से आप सभी विषयों का प्रश्न आसानी से हल कर सकते है।
- यह मुफ्त में पढ़ाई करने के लिए फ्री टेक्स्टबुक सॉल्यूशंस भी देता है।
- यह आपको एक डाउट कम्युनिटी भी देता है जिसमें आप कभी भी अपना डाउट पूछ सकते है।
App Name | Brainly App |
Size | 32 Mb |
Rating | 4.4 Star |
Download | 100 Million + |
3. Photomath App
Photomath आपको विशेष रूप से मैथ के कठिन प्रश्नों को हल करने का सुविधा प्रदान करता है। आप इसकी मदद से गणित के जटिल प्रश्नों को आसानी से हल कर सकते है। आप इसकी मदद से प्राथमिक स्कूल के गणित के प्रश्नों से लेकर उच्च स्तरीय स्कूल तक के सभी गणितीय प्रश्नों को आसानी से हल कर सकते है।
यह प्रत्येक सवालों को चरण दर चरण हल करता है जिससे आप उसे हल करने के सम्पूर्ण प्रक्रिया को समझ सकते है और उससे सम्बंधित प्रश्नों को स्वयं हल भी कर सकते है। यह आपकी अभ्यास को मजबूत करने के लिए वीडियो लर्निंग का भी सुविधा प्रदान करता है, जहाँ से आप बिलकुल मुफ्त में गणित की पढ़ाई कर सकते है।
और अपनी तैयारी को पूरा कर सकते है। आप इसके माध्यम से प्रश्न को स्कैन कर के आसानी से उसका हल वीडियो के जरिए ढूंढ सकते है। अगर आपके पास प्रश्न का फ़ोटो नही है तो आप उसे यहाँ टाइप कर के भी उसका उत्तर खोज सकते है।
Photomath App की मुख्य विशेषता –
- Video Learning की सुविधा
- उन्नत किस्म को वैज्ञानिक कैलकुलेटर
- हर जगह 24 घण्टे आपके साथ
- आप यहां से Solution का PDF भी डाउनलोड कर सकते है।
- अभी तक इसे 100 Million से भी अधिक डाउनलोड किया जा चुका है।
App Name | Photomath App |
Size | 7.4 Mb |
Rating | 4.2 Star |
Download | 100 Million + |
- इन्हें भी पढें –
FAQs
1. कौन सा ऐप सभी सवालों का जवाब देता है ?
Doubtnut App सभी सवालों का जवाब देता है।
2. किसी भी सवाल का जवाब कैसे ढूँढे ?
किसी भी विषय के सावलो का जवाब ढूँढने के लिए आप Brainly App या Doubtnut App का उपयोग कर सकते है।
3. ऐसा कौन सा ऐप है जो क्वेश्चन पेपर को स्कैन कर के जवाब मिलता है ?
सावलो को स्कैन कर के उत्तर देने वाला ऐप का नाम Doubtnut App है।
अंतिम शब्द :
तो मैं उम्मीद करता हूँ दोस्तों की आपको मेरे द्वारा इन Apps के बारे में दी गई जानकारी पसंद आई होगी और आशा है कि आप अपने लिए बेहतरीन सवाल हल करना का ऐप का चयन कर लिए होंगे, तो आप इस लेख को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ जरूर साझा करें, उन्हें भी तेजी से सवाल हल करने का मौका दे।
हमारे साथ इस लेख में अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद आपका दिन बेहद सुभ हो।
Leave a Reply