
अगर आप भी Math के कठिन सवालों से परेशान हो गए है और किसी ऐसे Apps की तलाश कर रहे है जो आपकी इस समस्या का समाधान करें तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है क्योंकि आज मैं आपको इस लेख में Math Solve Karne Wala Apps के बारे में बताने वाला हूँ।
मैथ हमेशा से छात्रों के लिए एक भारी सब्जेक्ट रहा है इसके कठिन सवालों और सूत्रों से बच्चे हमेशा परेशान रहते है। लेकिन अब इन्ही समस्याओं को सरलता से हल करने के लिए कुछ ऐसे Apps निर्मित किये गए है जो न केवल आपको तेजी से सवालों का जवाब देते है।
बल्कि सवाल की प्रत्येक स्टेप को विस्तार से समझाते है जो आपकी हर छोटी से बड़ी कॉन्सेप्ट को अच्छे तरह से क्लियर करते है। इन सभी Apps में उपलब्ध कैमरे के माध्यम से आप अपने सवालों का फ़ोटो खींचकर इसमें अपलोड कर के आसानी से उत्तर प्राप्त कर सकते है।
इसके साथ ही आप टेक्स्ट विकल्प का इस्तेमाल कर खुद से सवाल लिखकर भी अपना उत्तर खोज सकते है। इन Apps की मदद से न केवल आप गणित की समस्या को हल कर सकते है बल्कि आप साइंस, सोशल साइंस और अंग्रेजी के कठिन प्रश्नों को भी आसानी से हल कर सकते है।
Table of Contents
- Math Solve Karne Wala Apps
- 1. Photomath
- 2. Doubtnut Learning App
- 3. Brainly
- 4. AI Math Scanner
- 5. Magic Math
- 6. Easy Math App
- FAQs –
- 1. गणित के सवाल हल करने के लिए कौन सा ऐप इस्तेमाल करें ?
- 2. सबसे अच्छा मैथ्स सॉल्विंग ऐप कौन सा है ?
- 3. गूगल का ऐसा कौन सा ऐप है जो गणित में मदद करता है ?
- 4. फ्री में बेस्ट मैथ ऐप कौन सा है ?
- अंतिम शब्द :
Math Solve Karne Wala Apps
आज गणित का सवाल हल करने वाला ऐप बच्चों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है क्योंकि यह आपकी सवालों को आप ही के भाषा में हल करता है। तो आइए दोस्तों समय को बिना बर्बाद किये हुए लेख में आगे की ओर बढ़े और हर प्लेटफॉर्म की मुख्य विशेषताओं के बारे में एक-एक कर जाने और अपने लिए बेहतरीन App का चयन करें।
1. Photomath

स्टेप दर स्टेप गणित सीखने और गणित के कठीन सवालों को हल करने के लिए आप इसका उपयोग कर सकते है। यह उन विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी प्लेटफॉर्म है जो अपनी बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे है क्योंकि न केवल आप यहां से उलझें हुए प्रश्नों का उत्तर ढूंढ सकते है।
बल्कि आप इसके साथ जुड़कर रिकॉर्डेड वीडियो के माध्यम से मैथ क्लास भी कर सकते है और अपनी एग्जाम की तैयारी को और मजबूत बना सकते है। यह ऐप कैमरे के माध्यम से सवाल को स्कैन कर के उत्तर देता है और उसे हल करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया को स्टेप दर स्टेप समझाता है।
जिससे आपका अभ्यास भी मजबूत होगा है और इस तरह के दिखने वाले अन्य प्रश्नों को आप अगले बार से खुद से हल भी कर सकेंगे और अपने आपको परीक्षा के लिए सम्पूर्ण रूप से तैयार कर सकेंगे। Photomath मुख्य रूप से त्रिभुज और त्रिकोणमिति के सभी टॉपिक्स को कवर करता है।
Photomath का मुख्य विशेषता –
- आप इसके जरिए मैथ के Word problem को सॉल्व कर सकते है।
- यहां आपको Video Learning का विकल्प मिलता है।
- यहां आपको Advanced scientific calculator मिलता है।
- यह आपके लिए 24 घण्टे उपलब्ध है।
App Name | Photomath |
Size | 7.4 Mb |
Rating | 4.2 Star |
Download | 100 Million+ |
2. Doubtnut Learning App

अगर आप बोर्ड एग्जाम या IIT, JEE और NEET जैसे कॉम्पटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे है, और उसके उलझें हुए मैथ की सवालों को तेजी से हल करना चाहते तो आप बुक, कॉपी या मोबाइल से स्क्रीनशॉट लेकर उस सवाल को यहां उपलोड करें और सेकण्डों में उसे कई तरह से सॉल्व करने के बारे में सीखें।
Doubtnut जो अब Allen Group का हिस्सा बन चुका है जो पूरे भारत मे Quick Question Solve करने के लिए जाना और पहचाना जाता है। यह आपकी पढ़ाई की कठिन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए न केवल आपकी डाउट को तेजी से सॉल्व करने का विकल्प प्रदान करता है।
बल्कि आपकी पढ़ाई को मजबूत बनाने के लिए अभ्यास प्रश्न और मॉक टेस्ट का भी सुविधा प्रदान करता है जिसके जरिए आप पीछे पढ़े हुए बातों को टेस्ट के जरिए चेक कर सकते है कि अभी आपको कितना याद है और कितने भूल गए।
अगर हम इस ऐप की सबसे ख़ास फ़ीचर्स के बारे में बात करें तो आपको बार-बार सवाल को सॉल्व करने के लिए इस ऐप को खोलने की जरूरत नही है, आप केवल Whatsapp पर मैसेज कर के अपने हर सवालों का उत्तर पा सकते है।
Doubtnut App की मुख्य विशेषता –
- यह आपकी हर सवालों का जवाब Video Solutions के माध्यम से देते है।
- यह इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषा में उपलब्ध है।
- Whatsapp messenger की सुविधा।
- Important formula का भंडार।
App Name | Doubtnut App |
Size | 24 Mb |
Rating | 4.3 Star |
Download | 50 Million+ |
3. Brainly
Brainly को आज दुनिया भर में लाखों लोगों के द्वारा गणित सीखने, पढ़ने और उसे कॉन्सेप्ट के साथ समझने के लिए उपयोग किया जाता है। आप इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते है कि इसे अभी तक 100 मिलियन से भी अधिक लोगों के द्वारा Play Store से डाउनलोड किया जा चुका है।
यह छोटे बड़े हर प्रकार की गणितीय सावलो को आपकी भाषा में हल करता है जिसे आप आसानी से समझ और सिख सकते है। यह आपके किसी भी सवाल को Step by Step सॉल्व करता है ताकि आप अगले बार इससे सम्बंधित सवालों को आसानी से खुद से सॉल्व कर सकें।
ब्रैंली जो एक बेहतरीन लर्निंग प्लेटफॉर्म है जहाँ से न आप सिर्फ गणित के सवालों का जवाब पा सकते है बल्कि आप अन्य सब्जेक्ट जैसे – भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी इकनॉमिक जैसे अनेकों विषयों के सवालों को यहां से आसानी से उत्तर पॉय सकते है।
सबसे मजेदार बात की आप यहाँ से फ्री में टेक्स्टबुक सॉल्यूशन प्राप्त कर सकते है जो आपकी गणित की अन्य प्रश्नों को हल करने में आपकी काफी मदद करेगा। यहां से किसी भी सवाल को हल करने से पहले या बाद में आपको किसी भी तरह का कोई भी रकम देने की जरूरत नही है यह बिल्कुल फ्री ऐप है।
Brainly App का मुख्य विशेषता –
- यहां Scan and Solve का विकल्प मौजूद है।
- यहां Textbook Solution उपलब्ध है।
- यहां अभ्यास को मजबूत बनाने के लिए टेस्ट विकल्प मौजूद है।
- JEE, NEET और IIT के तैयारी के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म
App Name | Brainly App |
Size | 32 Mb |
Rating | 4.4 Star |
Download | 100 Million+ |
4. AI Math Scanner

NCERT के किसी भी गणितीय प्रश्न को हल करने के लिए यह एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है जो आपको AI के सहायता से प्रश्न को तेजी के साथ Solve करने का विकल्प प्रदान करता है आप इसकी मदद से कक्षा 1 से लेकर 12 तक के किसी भी गणितीय प्रश्न को आसानी से हल कर सकते है।
इसका उपयोगकर्ता इंटेफ़ेस सरल होने कारण इसे कोई भी व्यक्ति आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। इसके मदद से आप जो भी प्रश्न को हल करेंगे उसे Step By Step AI की सहायता से समझाया भी जाता है जिससे आप उस सवाल को हल करने के की प्रक्रिया को सरलता से समझ सकते है।
सबसे बड़ी बात की आप इसे बिना इनेटर के ऑफ़लाइन मोड में भी इस्तेमाल कर सकते है और अपने किसी भी गणित के प्रश्न का उत्तर आसानी से खोज सकते है आप इसकी सभी Features को ऑफ़लाइन मोड में भी इस्तेमाल कर सकते है।
AI Math Scanner की मुख्य विशेषता –
- AI की सहायता से मैथ की जटिल से जटिल प्रश्नों को हल कर सकते है।
- इसे अभी तक 10 मिलियन से भी अधिक लोगो के द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है।
- आप इसके जरिए अपनी लर्निंग experience को Improve कर सकते है।
- यहां आपको मैथ की कैलकुलेशन को हल करने के लिए सम्राट कैलक्यूलेटर भी मिलता है।
App Name | AI Math Scanner |
Size | 48 Mb |
Rating | 4.2 Star |
Download | 10 Million+ |
5. Magic Math

अगर आप भी जादुई तरीक़े से मैथ सॉल्व करना चाहते है तो आप इसे एक बार जरूर आजमाएं क्योंकि यह आपको किसी भी क्वेश्चन का उत्तर मात्र 60 सेकण्डों में दे देता है। और सबसे ख़ास बात की यह आपको किसी भी प्रश्न का उत्तर वीडियो के रूप में दे देता है।
जिससे आप उसे हल करने की प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते है। यह गणित के कुछ मुख्य टॉपिक्स को कवर करता है जैसे – अंकगणित, जटिल बीजगणितीय समीकरण, ज्यामिति, कलन, सांख्यिकी, ग्राफिंग, और यहां तक कि भौतिकी और रसायन विज्ञान भी शामिल है।
इसे इस्तेमाल करने की प्रक्रिया काफी आसान है केवल आप इसे Download कर के यूजर फ्रेंडली इंटरफ़ेस के साथ आप किसी भी प्रश्न को इसमें उपलब्ध कैमरे की माध्यम से स्कैन कर के सेकण्डों में उसका उत्तर इंग्लिश या हिंदी में प्राप्त कर सकते है।
आप इसके अंदर ख़राब से ख़राब क्वालिटी का प्रश्न का फ़ोटो का उपलोड कर के उसके उच्च स्तर का आंसर प्राप्त कर सकते है। और शायद यही कारण है कि इसे अभी तक 5 मिलियन से भी अधिक लोगों के द्वारा Google Play Store स डाउनलोड किया जा चुका है।
Magic Math की मुख्य विशेषता –
- AI Photomath Scanner के माध्यम से आप तेजी से आंसर खोज सकते है।
- वीडियो के रूप में किसी भी प्रश्न का आंसर खोज सकते है।
- Step by Step Explanation की मदद से आप बेहतर ढंग से समझ सकते है।
- इसका यूजर इंटरफ़ेस बहुत ही सरल है।
App Name | Magic Math |
Size | 58 Mb |
Rating | 4.4 Star |
Download | 5 Million+ |
6. Easy Math App

क्या आप भी किसी ऐसे होमवर्क हेल्पर की तलाश कर रहे है जो आपकी होमवर्क बनाने में आपकी मदद करें तो Easy Math आपके लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है क्योंकि यह आपको AI की मदद से न केवल प्रश्नों को हल करता है बल्कि प्रत्येक प्रश्न के आंसर को विस्तार रूप से समझाता है।
यहां से आप किसी भी प्रश्न को पूरी दुनिया मे बोली जाने वाली 150 से भी अधिक भाषाओं में हल कर सकते है। यह न केवल आपको वीडियो के रूप में किसी प्रश्न का Solution देता है बल्कि PDF भी डाउनलोड करने का ऑप्शन देता है जो आपके आगे इसी से सम्बंधित प्रश्न को हल करने में सहायता प्रदान करेगा।
यह आपकी होमवर्क बनाने की टेंशन को सेकण्डों में गायब कर सकता है चाहें बेसिक जोड़ घटाव करना हो या जटिल समीकरणों और कैलकुलेशन को हल करना हो यह हर पल आपके साथ है। आप जो भी सवाल इससे हल करता है वह सवाल History में सेव हो जाता है जिसे आप बाद में कभी भी देख सकते है।
Easy Math की मुख्य विशेषता –
- 150 से भी अधिक भाषाओं का समर्थन।
- AI Smart Math Camera जो सेकण्डों में किसी प्रश्न का उत्तर दे देता है।
- AI आपकी महत्वपूर्ण समय का बचत करता है।
- Math चेकर की मदद से आप किसी भी प्रश्न को खुद से हल कर के उसे यहां चेक कर सकते है।
App Name | Easy Math |
Size | 64 Mb |
Rating | 4.5 Star |
Download | 5 Million+ |
- इन्हें भी पढें –
FAQs –
1. गणित के सवाल हल करने के लिए कौन सा ऐप इस्तेमाल करें ?
गणित का सवाल हल करने के लिए आप Easy Math या Photomath का उपयोग कर सकते है।
2. सबसे अच्छा मैथ्स सॉल्विंग ऐप कौन सा है ?
सबसे अच्छा मैथ सॉल्विंग ऐप Photomath है। जिसे 100 मिलियन से भी अधिक लोगों के द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है।
3. गूगल का ऐसा कौन सा ऐप है जो गणित में मदद करता है ?
Photomath गूगल का ऐसे मैथ है जो आपके गणित के प्रश्न हल करने में मदद करता है।
4. फ्री में बेस्ट मैथ ऐप कौन सा है ?
Doubtnut एक फ्री मैथ सॉल्व बनाने का ऐप है।
अंतिम शब्द :
तो मैं उम्मीद करता हूँ दोस्तों की मेरे द्वारा बताया गया Math Ka Question Solve Karne Wala Apps के बारे में दी गई जानकारी आपको बेहद पसंद आया होगा और आशा है कि आप अपने लिए बेहतरीन Apps का चयन कर लिए होंगे। तो इस लेख को अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ अवश्य साझा करें।
इस लेख से सम्बंधित किसी भी तरह का कोई सवाल आपके विचार में हो तो उसे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें। हमारे साथ इस लेख में अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद, आपका दिन सुभ हो।
प्रातिक्रिया दे